फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Entry banned in Punjab from today without e-registration

ई-रजिस्ट्रेशन के बिना आज से पंजाब में एंट्री बैन

Mon, 06 Jul 2020 10:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Entry banned in Punjab from today without e-registration
चंडीगढ़। पंजाब में सोमवार रात से राज्य में दाखिल होने या राज्य से होकर गुजरने वाले हर व्यक्ति के लिए ई-रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार ने बाहरी राज्यों खासकर दिल्ली, एनसीआर से आने वाले लोगों से पैदा कोरोना के खतरे के मद्देनजर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

सरकार के निर्देशों के मुताबिक यात्री यात्रा शुरू करने से पहले अपने घर से कोवा एप या वेब लिंक https://cova.punjab.gov.in/registration द्वारा ई-रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसका उद्देश्य चेकिंग वाले स्थानों पर लंबी कतारों या भीड़भाड़ के कारण होने वाली मुश्किल से यात्रियों को बचाना है।
विज्ञापन

ऐसे करें ई-रजिस्ट्रेशन
1. कोवा एप के जरिये
(ए) अपने स्मार्टफोन में एप्पल एप स्टोर या एंड्रॉयड प्ले स्टोर से कोवा एप डाउनलोड करें।
(ख) एप इंस्टाल करें
(ग) मेन्यू से पंजाब में/के रास्ते यात्रा के लिए स्व-रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें
(घ) पूछे गए सभी विवरण भरें और सबमिट बटन दबाएं।
2. वेबलिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए
(क) https://cova.punjab.gov.in/registration पर रजिस्टर करें
(ख) पूछे गए सभी विवरण भरें और सबमिट बटन दबाएं
(ग) यात्रा से पहले कोवा एप डाउनलोड और इंस्टाल करें।
3. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राथमिक यात्री को एसएमएस द्वारा कन्फर्मेशन लिंक प्राप्त होगा।
4. प्रिंट के लिए लिंक पर क्लिक करें।
5. क्यूआर कोड वाला प्रिंट ए-4 साइज की शीट पर निकालें।
6. चौपहिया या तिपहिया वाहन के लिए, प्रिंट शीशे (विंडस्क्रीन) के बायीं तरफ चिपकाएं या डैशबोर्ड पर रखें।
7. सीमा पर चेकिंग प्वाइंटों पर स्टाफ द्वारा प्रिंट वाले क्यूआर कोड को स्कैन किया जाएगा।
8. इसके बाद मेडिकल स्क्रीनिंग होगी।
9. सफलतापूर्वक मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद प्रक्रिया मुकम्मल हो जाएगी।
14 दिन घर पर एकांतवास में रहना होगा :
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोविड के लक्षण सामने आने पर चेकिंग प्वाइंट पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा यात्री का मार्गदर्शन किया जाएगा। जो यात्री राज्य में आकर रहने वाले हैं, उन्हें कोविड के लक्षण नहीं मिलने पर भी 14 दिन के लिए अपने घरों में एकांतवास में रहना होगा। एकांतवास के दौरान उन्हें अपनी सेहत संबंधी जानकारी रोजाना आधार पर हेल्पलाइन नंबर 112 या कोवा एप द्वारा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed