{"_id":"5d45f5e18ebc3e6cd666e1a4","slug":"energy-chandigarh-crest-panchkula-news-pkl34643838","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेस्ट ने सोलर पैनल लगाने वाली फर्म को किया ब्लैकलिस्टेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेस्ट ने सोलर पैनल लगाने वाली फर्म को किया ब्लैकलिस्टेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ रिनुअल एनर्जी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) ने सिटी के आवासीय घरों में लगने वाले पैनलों में खराब मैटीरियल प्रयोग करने पर एक फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। सूत्रों की मानें तो डिपार्टमेंट ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है। बताया जाता है कि क्रेस्ट ने कुछ लोगों की शिकायत के बाद फर्म के खिलाफ कार्रवाई की है।
इस संदर्भ में क्र्रेस्ट के एक अफसर ने बताया कि लोगों से शिकायत मिलने के बाद एक फर्म के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अधिकारी ने कहा कि पहले पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद फर्म को ब्लैक लिस्ट किया गया। क्रेस्ट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग ने मॉड्यूल की जांच में निम्न गुणवत्ता पाई है, इसलिए फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। क्रेस्ट ने फर्म की 1.50 लाख रुपये की बैंक गारंटी को भी जब्त लिया है। इसके अलावा एक अन्य फर्म को भी ब्लैक लिस्ट किया गया है, यह फर्म सौर पैनल के कार्यों के लिए अतिरिक्त बैंक गारंटी जमा करने में विफल रही है।