फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Encroachment will not be tolerated in Panchkula, garbage should be lifted from the dumping ground daily.

Panchkula News: पंचकूला में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, डंपिंग ग्राउंड से रोज उठएं कचरा

Thu, 29 Jan 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will not be tolerated in Panchkula, garbage should be lifted from the dumping ground daily.
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के सख्त निर्देश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंचकूला में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम और पीएमडीए अधिकारियों को सेक्टर-6, अभयपुर और भैंसा टिब्बा में अवैध कब्जों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत हटाने के निर्देश दिए।
मंत्री सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कुल 6 प्रमुख शिकायतों को सुना गया, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सेक्टर-25 पंचकूला के निवासियों ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव झुरीवाला में लंबे समय से कचरा पड़े रहने के कारण दुर्गंध फैल रही है और पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इस पर मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को प्रतिदिन कचरा उठवाने तथा लिगेसी वेस्ट को शीघ्र साफ करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने गांव अलीपुर में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) शुरू करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को नगर निगम पंचकूला के साथ समन्वय स्थापित कर तय समय सीमा में एनओसी जारी करने के निर्देश दिए, ताकि एमआरएफ सुविधा शीघ्र शुरू की जा सके।

बैठक में उठी प्रमुख शिकायतें और दिए गए निर्देश
सेक्टर-6: एमसी पार्क नंबर 606 में लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायत पर मंत्री ने पार्क से अवैध कब्जे तुरंत हटाने और घरों के पीछे खुले गेट बंद करवाने के निर्देश दिए।
गांव झुरीवाला: कचरे के ढेर से फैल रही दुर्गंध को लेकर नगर निगम को रोजाना कचरा उठाने और लिगेसी वेस्ट हटाने के आदेश दिए गए।
गांव अलीपुर: एमआरएफ के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी शीघ्र लेने के निर्देश।
अभयपुर गांव: फैक्टरी मालिकों द्वारा कब्जा की गई जमीन हटाकर एचएसवीपी को सीवरेज पाइपलाइन डालने का आदेश।
भैंसा टिब्बा: पीएमडीए की जमीन पर फुटपाथ और मुख्य सड़क पर लगी अवैध दुकानों, तंदूर और भट्ठियों को 10 दिन में हटाने के निर्देश। तय समय में अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई कर ग्रिल लगाने के आदेश।


बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में विधायक चंद्रमोहन, कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, डीसीपी क्राइम व ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed