{"_id":"6acdb572200b65d51c039c32","slug":"encounter-between-police-and-criminals-in-panchkula-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे हुई वारदात, दोनों के पांव में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे हुई वारदात, दोनों के पांव में लगी गोली
Tue, 13 Oct 2026 10:07 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:07 AM IST
सार
पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी।
विज्ञापन
अस्पताल में दाखिल दोनों मरीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पंचकूला सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे सोमवार देर रात पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने टीम पर तीन से चार राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच सेक्टर-2 की टीम ने भी गोलियां चलाईं। इसमें दोनों आरोपियों के पांव में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात क्राइम ब्रांच सेक्टर-2 की टीम को सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो आरोपी पंचकूला में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान दोनों आरोपी ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे वाली सड़क पर बाइक से जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
रुकने के बजाय पुलिस पर चलाई गोलियां
पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हथियार कहां से मिले, गैंग से संबंध की जांच
पुलिस के अनुसार. आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी जगराज और अर्शदीप के रूप में हुई है। दोनों के पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों पंचकूला में किस वारदात को अंजाम देने आए थे और उनके पास हथियार कहां से आए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।