फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employees who do not get corona vaccine will not get salary

कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले मुलाजिमों को नहीं मिलेगा वेतन

Thu, 23 Dec 2021 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Employees who do not get corona vaccine will not get salary
चंडीगढ़। कोविड के फिर से बढ़ने की आशंका को देखते हुए पंजाब सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। सरकार ने एक आदेश जारी कर अपने सभी मुलाजिमों को आगाह किया है कि जिन कर्मचारियों ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है या अपना कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट का नंबर एचआरएमएस के सैलरी मोड्यूल में नहीं जोड़ा है, उन्हें अगले महीने वेतन नहीं मिलेगा, क्योंकि ऐसे मुलाजिमों की सैलरी बनेगी ही नहीं।
विज्ञापन

वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में सभी विभाग प्रमुखों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि एचआरएमएस पोर्टल में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट का नंबर दर्ज करने का उपबंध कर दिया गया है और इसे सैलरी मोड्यूल से जोड़ा गया है। पत्र में हिदायत दी गई है कि जिन मुलाजिमों ने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं, उसके दोनों नंबर और जिन्होंने वैक्सीन का केवल एक डोज लगवाया है, उनके एक सर्टिफिकेट का नंबर पोर्टल पर दर्ज किया जाए। पत्र में आगे कहा गया है कि अगर वैक्सीन का सर्टिफिकेट नंबर दर्ज नहीं किया गया तो संबंधित मुलाजिम की सैलरी नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed