फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employees trapped between officers and contractors, how will Diwali be celebrated

अफसरों व ठेकेदारों के बीच फंसे कर्मचारी, कैसे मनेगी दिवाली

Sun, 24 Oct 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Employees trapped between officers and contractors, how will Diwali be celebrated
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के अस्थायी कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है। इससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। आरोप है कि अफसरों व ठेकेदारों का गठजोड़ है। उनके कमीशन के खेल में वह पिस रहे हैं। दिवाली नजदीक है। पता नहीं उनके घर दीपक जलेंगे या नहीं।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि जय मां इंटरप्राइजेज, आकाश, निर्वाना कॉरपोरेशन, एमके इंटरप्राइजेज के तहत उन्हें काम पर रखा गया था। काम लगातार लिया जाता रहा, लेकिन पैसे नहीं दिए गए। हर बार यही हाल होता है। कुछ कर्मचारियों का आरोप है कि नाम की यह चार कंपनियां हैं, लेकिन इनमें से तीन कंपनी के संचालक एक ही हैं। केवल ठेका लेने के लिए ऐसा किया गया। पीयू के अफसरों को भी यह पता है, लेकिन उन्होंने खेल किया। कर्मचारियों का कहना है कि 11 अक्तूबर से वह लगातार धरना दे रहे हैं। एक जगह से कुछ पैसे जरूर दिए गए, लेकिन वह नाकाफी हैं। पूरा काम लिया है तो दाम पूरे चाहिए। कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए और कार्रवाई भी। सोमवार को समस्या का हल नहीं निकला तो उग्र प्रदर्शन होगा। उधर, छात्र भी कर्मचारियों के समर्थन में उतर आए हैं। जय मां इंटरप्राइजेज के ठेकेदार नितिन ने बताया कि उन्होंने कर्मचारी नहीं रखे, उन्हें दूसरी कंपनी के माध्यम से कर्मचारी दिए गए थे। कुछ रुपये दे दिए हैं। बाकी पीयू भुगतान करेगी तभी देंगे। पीयू ने अभी एक रुपये तक नहीं दिया।
विज्ञापन

उधर, पीयू की डीपीआर रेणुका सलवान का कहना है कि कर्मचारियों का मानदेय कुछ जारी कर दिया गया है, बकाया भी जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed