फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employees stage protest at HSVP headquarters, submit memorandum to Chief Minister

Panchkula News: एचएसवीपी मुख्यालय पर कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Fri, 16 Jan 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Employees stage protest at HSVP headquarters, submit memorandum to Chief Minister
मांगों पर अधिकारियों ने दिया समाधान का आश्वासन, चुनाव भी संपन्न कराए गए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 एचएसवीपी मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों ने वीरवार को धरना-प्रदर्शन किया। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन (सोनीपत और पंचकूला) और हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच के कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन में भाग लिया।
धरने का नेतृत्व प्रांतीय चेयरमैन अशोक कुमार मलिक, प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर और राज्य महासचिव जैकब मसीह ने किया। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार, एचआरडी विभाग, कौशल रोजगार निगम और एचएसवीपी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और मुख्य प्रशासक एचएसवीपी के नाम ज्ञापन मुख्य प्रशासक चंद्रप्रकाश खरे को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने के बाद यूनियन के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के साथ वार्ता की। कर्मचारियों ने कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों के नाम पोर्टल से हटाने, वेतन रोके जाने, अप्रूवल में विलंब, 30 अक्टूबर 2025 की वार्ता की प्रोसीडिंग जारी न करने और भ्रष्टाचार शिकायतों पर जांच न होने जैसे मुद्दों पर कड़ा एतराज जताया। अधिकारियों ने इन मामलों पर शीघ्र संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री निवास पर ज्ञापन भी दिया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद 16 जनवरी को प्रस्तावित बड़े धरना-प्रदर्शन और घेराव फिलहाल रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव भी संपन्न
धरना-प्रदर्शन और वार्ता के बाद हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर-1266 के आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराए गए। इसमें आरके नागर को 48वीं बार प्रदेश अध्यक्ष, अशोक मलिक को प्रांतीय चेयरमैन, लाल सैनी को वरिष्ठ उपप्रधान और जैकब मसीह को राज्य महासचिव चुना गया। इसके अलावा विभिन्न पदों पर अन्य पदाधिकारियों और राज्य कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed