फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employees expressed anger over non-payment of salary for four months

चार महीने से वेतन न मिलने पर कर्मियों ने जताया रोष

Wed, 15 Sep 2021 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Employees expressed anger over non-payment of salary for four months
पंचकूला। कोरोनाकाल के बाद एक ओर जहां सबकुछ सामान्य हो गया है। वहीं, पंचकूूला इंडस्ट्रियल एरिया फेेस 1 स्थित द्रिश शूज लिमिटेड में काम करने वाले श्रमिकों को चार माह से वेतन नहीं मिला। इसे लेकर श्रमिकों ने मंगलवार को रोष जताया।
विज्ञापन

श्रमिकों का कहना है कि वेतन के लिए वह लेबर कोर्ट का भी दरवाजा खटखटा चुके हैं, लेकिन अदालत के आदेशों की कंपनी अवहेलना कर रही है। कंपनी यूनियन के प्रधान ललीत पटेल और महासचिव अल्ला महतो ने बताया कि 27 अगस्त 2021 को लेबर कमिश्नर हरियाणा को शिकायत दी गई थी, शिकायत के आधार पर कोर्ट ने 25 अगस्त को यूनियन और कंपनी दोनों को लेटर जारी किया था।
विज्ञापन

इसमें लिखा गया है कि कंपनी 45 दिन के लिए अपना यूनिट बंद कर रही है, ऐसे कंपनी बिना लेबर कोर्ट के अनुमति के कंपनी से अपना सामान नहीं उठा सकती है, लेकिन श्रमिक यूनियन का आरोप है कि कंपनी ने बिना कोर्ट से अनुमति लिए 14 सितंबर की अल सुबह 3.50 पर सामान उठाकर बाहर निकलने लगे, इसकी भनक जैसे ही यूनियन को लगी, यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कंपनी से बाहर ट्रक से सामान ले जाते समय, ट्रक और कंपनी के मुलाजिमों का वीडियो बना लिया और 14 सितंबर की सुबह यूनियन के पदाधिकारियों ने लेबर विभाग और स्थानीय पुलिस को लिखित में मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed