फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employees did not get salary for four months, problem told to Advocate Vijay Bansal

कर्मचारियों को चार महीने से नहीं मिला वेतन, एडवोकेट विजय बंसल को बताई समस्या

Wed, 08 Sep 2021 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Employees did not get salary for four months, problem told to Advocate Vijay Bansal
कालका। पब्लिक हेल्थ विभाग में सब डिवीजन कालका व पिंजौर के विभिन्न बूस्टिंग स्टेशनस व ट्यूबवेल्स पर कार्य करने वाले 250 से ज्यादा कच्चे कर्मचारियों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

एसे में उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कालका के ट्यूबवेल पर शिवालिक विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष व राज्य सरकार में चेयरमैन रह चुके विजय बंसल एडवोकेट को समस्याओं से अवगत करवाया। बंसल ने तुरंत ही संबंधित अधिकारियों से बात की और युवाओं को वेतन देने को कहा है। इस पर उन्हें आश्वासन मिला है। इसके साथ ही विजय बंसल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर कर्मियों की समस्या के समाधान के लिए मांग की।
विज्ञापन

विजय बंसल ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार बेरोजगार युवाओं का आर्थिक शोषण कर रही है। उन्होंने वाटर सप्लाई करने वाले कच्चे कर्मियों को रेगुलर बेसिस पर हर महीने समय पर वेतन देने की मांग की है। इन कर्मचारियों को केवल 9 हजार रुपये प्रति माह दिए जाते हैं जबकि डीसी रेट 17 हजार है। विभिन्न ट्यूबवेल्स व बूस्टिंग स्टेशन पर काम करने वाले इलाके के स्थानीय युवा पक्के कर्मियों से भी ज्यादा काम करके लोगों को सही तरीके से पानी सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन न दिया तो लेंगे न्यायालय की शरण
विजय बंसल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से मांग की है कि बिना किसी देरी के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 3 साल से ज्यादा समय से काम करने वाले युवाओं को पक्का किया जाए। इसके साथ ही कच्चे कर्मियों की तनख्वाह में पीएफ आदि काटकर आउटसोर्सिंग पॉलिसी के फायदे दिए जाए। यदि हमारे इलाके के इन काम करने वाले युवाओं की 4 महीने की तनख्वाह निश्चित समय में जारी नहीं की गई तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed