फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Emphasis on strengthening the embankments of rivers: Goyal

नदियों के तटबंधों को मजबूत करने पर जोर : गोयल

Thu, 04 Sep 2025 09:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the embankments of rivers: Goyal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आप के मंत्री, विधायक व नेता अपनी टीमों के साथ विभिन्न इलाकों में बाढ़ राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं। वे विभिन्न गांवों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों को राहत सामग्री और सहायता प्रदान कर रहे हैं।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब देश की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक मजबूती में निरंतर योगदान देता रहा है, अब वह जरूरत के समय में समय पर और पर्याप्त सहायता का हकदार है।
विज्ञापन

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने स्थिति की समीक्षा के लिए लहरागागा निर्वाचन क्षेत्र में घग्गर नदी के तटबंधों का दौरा किया। उन्होंने नदी के किनारों के संवेदनशील हिस्सों पर रेत की बोरियां लगाने के काम का निरीक्षण किया। मंत्री ने मकरोर साहिब, मांडवी, चंदू, अन्नदाना, खनौरी और घग्गर नदी के किनारे बसे अन्य इलाकों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज पठानकोट जिले के भोआ विधानसभा क्षेत्र में कथलौर पुल के पास, रावी नदी में उफान के कारण भारी नुकसान झेलने वाले कोलियां अड्डा पर बन रहे अस्थायी बांध का जायजा लिया।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब जिले के मोजोवाल, बेला ध्यानी अप्पर, बेला ध्यानी गुज्जर बस्ती गांवों का दौरा कर बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर का भी दौरा किया जहां मंदिर के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे।

मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने उपायुक्त हिमांशु जैन और पुलिस आयुक्त के साथ लुधियाना जिले में ससराली कॉलोनी के पास धुस्सी बांध का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने खन्ना से फाजिल्का जिले के बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती गांवों की मदद के लिए राहत सामग्री का दूसरा ट्रक रवाना किया है। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव भाओवाल में एक अस्थायी राहत शिविर का उद्घाटन किया जहां लोगों द्वारा सेवा के रूप में लाई गई राहत सामग्री 30-35 किलोमीटर के दायरे में जरूरतमंदों में वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed