{"_id":"6661c8d7339845bafd01af03","slug":"emergency-acs-are-closed-in-extreme-heat-some-acs-are-on-but-no-cooling-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-8513-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: भीषण गर्मी में बंद हैं इमरजेंसी के एसी, कुछ एसी ऑन हैं लेकिन कूलिंग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: भीषण गर्मी में बंद हैं इमरजेंसी के एसी, कुछ एसी ऑन हैं लेकिन कूलिंग नहीं
विज्ञापन
ऐसे हालात में एक बेड पर दो मरीजों का किया जा रहा इलाज, मरीज परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सेक्टर -6 सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में इस भीषण गर्मी में एसी नहीं चल रहे हैं। इस कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसी न चलने से ग्रीन, येलो एरिया और ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी कारण हालात बद से बदतर हो रहे हैं।
सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में लू के चलने के बाद लगातार उल्टी, दस्त के मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर एक बेड पर दो मरीजों का इलाज हो रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद उमस भरी गर्मी में एसी भी नहीं चल रहे हैं। कुछ एसी में नंबर तो चल रहे हैं, लेकिन एसी कूलिंग नहीं है। वहीं इमरजेंसी के येलो और ग्रीन एरिया के एसी भी ठीक नहीं हैं। इन्हें ठीक कराने के दावे किए गए थे। इन एरिया में 15 से अधिक एसी लगे हुए हैं। इस कारण मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ट्रामा सेंटर सहित अन्य स्थानों पर भी यही हाल है।
बॉक्स-- -- -
गर्मी के कारण वार्डों में हालात नहीं हुए ठीक
गर्मी के कारण वार्डों में एसी की कूलिंग नहीं हो पा रही है। इस कारण हालात अभी तक ठीक नहीं हैं। बच्चों, गायनी वार्ड के एसी को ठीक करने के दावे किए गए थे, लेकिन हालात ठीक नहीं हो पाए हैं। इसमें एसी अभी तक ठीक नहीं हैं। इस कारण मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
गर्मी से परेशानी हुई
इमरजेंसी वार्ड में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। एसी ठीक न कराए जाने से ऐसे हालात बने हैं। अस्पताल प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
अशोक कुमार, मरीज
बॉक्स-- --
बच्चोंं के वार्ड में हालत ठीक नहीं
बच्चों के वार्ड में हर बेड पर दो मरीज हैं। एसी सही तरीके से काम नहीं कर रहे। कूलिंग न होने से बेचैनी बढ़ रही है। तीन दिन से अस्पताल में बच्चों के वार्ड में बेटा शमशेर भर्ती है।
बीर बहादुर सिंह, मरीज
कोट--
सिविल अस्पताल के एसी ठीक कराए हैं, जो एसी खराब हैं। इन्हें भी जल्द ठीक कराया जाएगा। इसके लिए टेक्निकल स्टाफ से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
-डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6

कोट