फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ellenabad by-election: The alliance will fight the on BJP's candidate.

ऐलनाबाद उपचुनाव : भाजपा से होगा प्रत्याशी, गठबंधन मिलकर लड़ेगा उपचुनाव

Fri, 01 Oct 2021 01:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 01 Oct 2021 01:54 AM IST
सार

ऐलनाबाद उपचुनाव की घोषणा के बाद सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर मंथन कर रही हैं। भाजपा-जजपा गठबंध मिलकर चुनाव लड़ेगा। यहां उम्मीदवार भाजपा का होगा। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को उपचुनाव प्रभारी बनाया है। प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बताया कि उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम पर चर्चा और अन्य रणनीति बनाने के लिए तीन अक्तूबर को चुनाव समिति की बैठक होगी।

विज्ञापन
Ellenabad by-election: The alliance will fight the on BJP's candidate.
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

ऐलनाबाद उपचुनाव में उम्मीदवार भाजपा का होगा और गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। भाजपा ने सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को उपचुनाव प्रभारी बनाया है। इस बात की जानकारी वीरवार को चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने दी। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम पर चर्चा और अन्य रणनीति बनाने के लिए तीन अक्तूबर को चुनाव समिति की बैठक होगी। इधर, कांग्रेस शुक्रवार को दिल्ली में रणनीति तैयार करेगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा समेत सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को बैठक में बुलाया है। इनेलो भी तीन अक्तूबर को बैठक कर चुनावी रूपरेखा तैयार करेगी।
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता में नहीं रुकेंगे बेहद जरूरी काम
उपचुनाव के दौरान सिरसा जिले में जरूरी काम नहीं रुकने देगी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने मुख्य सचिव विजयवर्धन की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है। जांच के बाद स्क्रीनिंग कमेटी से मंजूर प्रस्ताव संपूर्ण विवरण के साथ भारत चुनाव आयोग को भेजे जाएंगे। प्रस्ताव के साथ एक ‘अरजेंसी नोट’ भी लगाना होगा, जिसमें यह लिखा होगा कि विभाग का प्रस्ताव अति आवश्यक है और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रस्तावित कार्य को रोका जाना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन


धनखड़ ने सिरसा जिले के कोर ग्रुप से चंडीगढ़ में लिया फीडबैक
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने वीरवार को चंडीगढ़ कार्यालय में सिरसा जिले के कोर ग्रुप के साथ बैठक कर उपचुनाव के लिए फीडबैक लिया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ोली, संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, सांसद सुनीता दुग्गल और जिला अध्यक्ष आदित्य चौटाला इत्यादि ने अपने विचार रखे हैं। उपचुनाव की रुपरेखा और तैयारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। उपचुनाव के लिए सुभाष बराला के साथ डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक कमल गुप्ता, एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा तैयार : बराला
सुभाष बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए तैयार है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कामों का फायदा मिलेगा। सरकार की परफॉर्मेंस के मुद्दे पर जीतेंगे। सरकार ने पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी हैं। कांग्रेस सरकार ज्यादातर नौकरियां कोर्ट में चैलेंज हुई। कांग्रेस मुद्दाविहीन है। कांग्रेस पहले अपना खुद का घर संभाले। देश की बात करें या हरियाणा की, कांग्रेस में जूतमपैजार जारी है। जिस पार्टी की प्रदेश में एक सीट थी, उसका कितना प्रभाव प्रदेश और सिरसा जिले में होगा, वह कहने की जरूरत नहीं है। मिलकर तय करेंगे कि उम्मीदवार कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed