फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ellenabad by-election: Govind Kanda reached Delhi for ticket

ऐलनाबाद उपचुनाव : टिकट के लिए दिल्ली पहुंचे गोविंद कांडा, हरियाणा प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकात

Wed, 06 Oct 2021 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ellenabad by-election: Govind Kanda reached Delhi for ticket
चंडीगढ़। ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस में टिकट की जोर आजमाइश जारी है। उम्मीदवार का नाम तय करने के लिए दिल्ली में आलाकमान स्तर पर बैठकें चल रही हैं। नए-नए भाजपाई बने गोविंद कांडा टिकट के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। मंगलवार को जन्मदिन होने के बावजूद कांडा दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल से मुलाकात की। सिरसा से काफी संख्या में कांडा समर्थक और भाजपा पदाधिकारी भी उनके साथ मुख्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार टिकट को लेकर मंगलवार शाम तावड़े और धनखड़ ने राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से भी बैठक की है। उन्होंने जिताऊ और सशक्त उम्मीदवारों का पैनल उनके सामने रखा और सिरसा कोर ग्रुप के साथ ही प्रदेश चुनाव समिति की राय से भी अगवत करवाया। भाजपा बुधवार शाम या वीरवार को अपने प्रत्याशी का नाम तय कर सकती है। गोविंद कांडा ऐलनाबाद उपचुनाव में टिकट की मांग रहे हैं। उन्होंने इसी आस में भाजपा में हाल में ज्वाइन की है। भाजपा सूत्रों के अनुसार नवरात्र के पहले दिन पार्टी प्रत्याशी नामांकन करेंगे। अगर कोई अड़चन आई तो नामांकन के अंतिम दिन 8 अक्तूबर को पर्चा दाखिला किया जाएगा। उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने ऐलनाबाद चुनाव के लिए जिताऊ उम्मीदवार का नाम आलाकमान को सुझा दिया है। कांग्रेस भी बुधवार शाम या वीरवार को ही टिकट घोषित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed