फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electricity stalled in sub tehsil for five days, registry is not happening

उप तहसील में पांच दिन से बिजली ठप, नहीं हो रही रजिस्ट्री

Wed, 16 Feb 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity stalled in sub tehsil for five days, registry is not happening
मोरनी। बीते बुधवार को उप तहसील मोरनी का बिल न भरने के चलते बिजली निगम की ओर से अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। इसके 5 दिन बाद भी यहां बिजली बंद है। इस कारण उप तहसील में रजिस्ट्री के अलावा अन्य काम भी नहीं हो पा रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते वीरवार को भी यहां पर लोगों की रजिस्ट्रियां नहीं हो सकी थीं, क्योंकि बिजली निगम के अधिकारियों की ओर से बार बार चेताने पर भी एक लाख का बकाया बिल नहीं भरा गया। अधिकारियों की इस अनदेखी से लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से उनके काम नहीं हो पा रहे हैं। उन्हें तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस वजह से उनका पैसा और समय दोनों बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से समस्या का हल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

उपतहसील में जनरेटर का अभाव
उपतहसील कार्यालय में सालों से जेनसेट की मांग की जा रही है। इसे हर स्तर पर उठाने के बाद भी पूरा नहीं किया गया। इसके विपरीत कार्यालय के बाहर लाखों की लागत का पड़ा साइलेंट जेनसेट कबाड़ बन रहा है। उसे किसी भी इस्तेमाल में नहीं लाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर : चौधरी
कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने इसे सरकार की नाकामियों में शामिल बताया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार से राज्य का हर वर्ग परेशान है, भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के दावे करने वाली गठबंधन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कार्यालयों में कमीशन का खेल सरेआम खेला जा रहा है, लेकिन सरकार कार्रवाई करने की बजाए आंखें मूंदे बैठी है। उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली है कि चुनिंदा व्यक्तियों के इशारों पर रजिस्ट्रियां की जाती हैं। इस पर सरकार को तत्काल सख्त एक्शन लेना चाहिए।
कोट्स...
मुझे मामले की जानकारी नहीं है। नायब तहसीलदार ही इस बारे में बता सकते हैं।
-रमेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed