फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Election expenditure will be strictly monitored, and candidates' expenses will undergo rigorous scrutiny.

Panchkula News: चुनावी खर्च की होगी सख्त निगरानी, उम्मीदवारों के खर्च का होगा गहन आकलन

Wed, 06 May 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Election expenditure will be strictly monitored, and candidates' expenses will undergo rigorous scrutiny.
प्रदेश चुनावी खर्च नोडल अधिकारी आशुतोष रंजन ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अवैध शराब रोकने पर भी जोर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम चुनाव-2026 को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रदेश चुनावी खर्च के नोडल अधिकारी आशुतोष रंजन ने मंगलवार को सेक्टर-1 स्थित न्यू मिनी सचिवालय में चुनावी खर्च की निगरानी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उम्मीदवारों के चुनावी खर्च का गहन आकलन करने और अवैध शराब के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डीईटीसी सेल्स एवं खर्च पर्यवेक्षक हरवीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे। आशुतोष रंजन ने विभिन्न उम्मीदवारों के चुनावी खर्च का रेंडम निरीक्षण किया और एसओ, एओ व जिला नोडल अधिकारी चुनावी खर्च को निर्देश दिए कि सभी उम्मीदवारों के खर्च का बारीकी से निरीक्षण और मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करना चाहिए। चुनावी खर्च टीम को निर्देश दिए गए कि उम्मीदवारों के खर्च संबंधी रिकॉर्ड और रजिस्टर की नियमित जांच कर एंट्री सही तरीके से मेंटेन की जाए। इसके अलावा उन्होंने जिले के बॉर्डर और नाकों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईटीसी सेल्स हरवीर सिंह चौहान ने बताया कि चुनावी निगरानी के लिए तीन एसओ और एओ के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार उम्मीदवारों के खर्च का निरीक्षण कर रिकॉर्ड तैयार कर रही हैं।
इसके बाद आशुतोष रंजन ने डीईटीसी आबकारी नील रतन को निर्देश दिए कि नगर निगम चुनाव के दौरान अवैध शराब के प्रयोग और आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर विशेष नजर रखी जाए।

डीईटीसी आबकारी नील रतन ने बताया कि अवैध शराब की रोकथाम के लिए जिले में नौ नाके लगाए गए हैं, जहां तीन टीमें लगातार चेकिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग की टीम अब तक 18 पेटी बीयर और नौ पेटी इम्पोर्टेड स्कॉच बरामद कर चुकी है।
बैठक में जिला नोडल अधिकारी चुनावी खर्च सचिन सहरावत, एसओ सुशील कुमार, कुलबीर, मीनू सूद और एओ अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed