फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Elderly disabled woman's tea stall burnt down

Panchkula News: बुजुर्ग दिव्यांग महिला का चाय का खोखा फूंका

Fri, 24 Oct 2025 10:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 24 Oct 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Elderly disabled woman's tea stall burnt down
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अबोहर। फाजिल्का रोड पर शिव भूमि के निकट चाय के एक खोखे को वीरवार रात अज्ञात युवकों ने आग लगा दी जिससे यह खोखा जलकर राख हो गया। वहीं, खोखा चलाकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग दिव्यांग महिला ने शहर की समाजसेवी संस्थाओं से मदद करने की गुहार लगाई है।


संध्या नामक दिव्यांग महिला ने बताया कि वह रोड पर चाय का खोखा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। उसने बड़ी मुश्किल से पैसा इकट्ठा कर यह खोखा बनाया था लेकिन वीरवार देर रात किसी ने तेल डालकर खोखे को आग लगा दी। शुक्रवार सुबह जब वह यहां आई तो देखा कि उसका खोखा पूरी तरह से जल चुका था और यहां रखा सामान व बर्तन तथा बैठने की मेज इत्यादि भी जल गए थे, जिससे उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed