फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Education Minister inaugurated smart class room project

शिक्षामंत्री ने किया स्मार्ट क्लास रूम प्रोजेक्ट का उद्घाटन

Thu, 08 Apr 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Education Minister inaugurated smart class room project
स्मार्ट क्लास रूम का अवलोकन करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। अब पंचकूला में भी स्मार्ट क्लासरूम होंगे। इसकी शुरुआत पंचकूला सेक्टर-6 के राजकीय वरिष्ठ विद्यालय से हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने की। उन्होंने जिले के 17 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि इसी तरह वह विद्यालयों में योगदान देेंगे और सभी मंत्रियों, विधायकों व जनप्रतिनिधियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से 127 करोड़ रुपये की लागत से स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जा रहे हैं। प्रोजेक्ट सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए उपयोगी होगा। सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा हासिल कर रहे करीब 8 लाख 6 हजार विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ मेयर कुलभूषण गोयल, नरेंद्र लुबाना, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक विजय सिंह यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास रूम ड्रीम प्रोजेक्ट : स्पीकर
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट क्लास रूम उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने छह माह पहले पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के 17 स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाने का एक सपना संजोया, जो पूरा हो गया। इन सभी स्कूलों में बच्चों को स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने के लिए आरओ के साथ शौचालयों की व्यवस्था की गई है। इस कार्य के लिए 50 लाख रुपये अपने स्वैच्छिक कोष से दिए हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री से आह्वान किया कि शिक्षा क्षेत्र में लागू होने वाले प्रोजेक्ट में 20 फीसदी काम स्टार्टअप के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए, जिससे युवाओं को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविडकाल में मिलेगा बच्चों को लाभ
इंफोहाईटेक सॉल्यूशन के कपिल जिंदल ने बताया कि स्मार्ट क्लास रूम प्रोजेक्ट 17 स्कूलों में शुरू किया गया हैं। कोविड काल में यह अध्यापकों और बच्चों के लिए विशेषतौर पर फायदेमंद रहेगा। इसके माध्यम से अध्यापक अपना लेक्चर स्कूल या घर बैठे बच्चों तक ई-मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास रूम में पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों की डिजिटल सामग्री के साथ साथ क्यूशन बैंक भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed