फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Education Hub: Mayor inspects 250 acres of land

एजुकेशन हब : मेयर ने किया 250 एकड़ जमीन का निरीक्षण

Sat, 03 Apr 2021 01:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Education Hub: Mayor inspects 250 acres of land
निरीक्षण करते हुए मेयर कुलभूषण गोयल। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। चंडीमंदिर क्षेत्र में स्थित नगर निगम पंचकूला की 250 एकड़ भूमि में एजुकेशन हब बनाने के लिए शुक्रवार को मेयर कुलभूषण गोयल ने खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए विकास की विस्तृत कार्य योजना (डीपीआर) बनाने को कहा है।
विज्ञापन

मेेयर कुलभूषण गोयल का कहना है कि चंडीमंदिर में पंचकूला नगर निगम की 250 एकड़ जमीन पड़ी है। पिंजौर, कालका और आसपास के क्षेत्र के युवाओं के लिए एजुकेशन हब बनाने के लिए वह करोड़ों रुपये का प्रोजेक्ट लेकर आएंगे। इसकी शुरुआत चंडीमंदिर से की जाएगी। चंडीमंदिर में शिक्षा के क्षेत्र से पीपीपी मोड पर शिक्षा के नए संस्थानों का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा सीएलयू की दरें पंजाब के मुकाबले लाने पर पंचकूला में लोग बड़ी संख्या में प्रोजेक्ट लगाने के लिए तैयार हो गये हैं। इसमें पंचकूला के विकास के लिए फंड आएगा और रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। गोयल ने वीरवार को चंडीमंदिर में नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर निगम आयुक्त आरके सिंह सहित अन्य एक्सईएन अंकित लोहान, एसडीओ रविंद्र मलिक और जेई मौजूद रहे। मेयर ने चंडीकोटला और चंडीमंदिर की जमीन का निरीक्षण करने के बाद निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि किस जगह क्या विकास करने से निगम की आय के साधन बढ़ सकते हैं। उसकी डीपीआर तैयार की जाए, ताकि उसी हिसाब से अगली रूपरेखा बने। उन्होंने राजस्व विभाग से कहा कि वह नगर निगम एक-एक गज जमीन जहां भी पड़ी है, उसकी डिटेल एक सप्ताह के अंदर पेश करे।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि बीते माह अमरावती एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं अमरावती फ्लैट्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मेयर कुलभूषण गोयल के मेयर बनने पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया था। उस दौरान गोयल ने घोषणा की थी कि करोड़ों खर्च कर चंडीमंदिर में एजुकेशन हब बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed