{"_id":"67f6d01c5e94613c1b05f6c4","slug":"education-department-could-not-implement-ncert-books-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-16540-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एनसीईआरटी की किताबें नहीं लागू करवा पाया शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एनसीईआरटी की किताबें नहीं लागू करवा पाया शिक्षा विभाग
विज्ञापन
निजी स्कूलों में फीस वृदि्ध रोकने में भी रहा विफल, अभिभावकों से वसूली जा रही अधिक फीस
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले के निजी स्कूलों में शिक्षा विभाग एनसीईआरटी की किताबें लागू नहीं करवा पाया है। इसके अलावा फीस वृदि्ध भी रोकने में विफल साबित हुआ है। अभिभावकों से अब भी अधिक फीस वसूली जा रही है। इस कारण पंचकूला सहित कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी के निजी स्कूलों की मनमानी जारी है। स्कूल फीस में एनुअल चार्ज सहित सभी शुल्क स्कूलों से वसूले जा रहे हैं। इसके बाद भी इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। स्कूलों की ओर से अभिभावकों से अधिक फीस वसूली जा रही है।
पंचकूला पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान मनीष बांगड़ ने बताया कि फार्म-6 में निजी स्कूल जानकारी नहीं दे रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। खानापूर्ति कर स्कूल फीस बढ़ाने में मनमानी कर रहे हैं। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि फीस बढ़ाने और निर्धारित दुकानों से ड्रेस खरीदने की कमेटी बनाई गई है। इसमें स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों के अभिभावक अगर इस मामले की शिकायत देंगे तो जांच कर स्कूल पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। सभी जगह फीस वृदि्ध के मामलों की जांच चल रही है।