फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Education: Amravati increased fees by 70 percent, stopped the examination results of children

शिक्षा : अमरावती ने बढ़ाई 70 फीसदी फीस, बच्चों का परीक्षा परिणाम रोका

Wed, 30 Mar 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Education: Amravati increased fees by 70 percent, stopped the examination results of children
पंचकूला। अमरावती स्कूल द्वारा बढ़ाई फीस का भुगतान नहीं करने पर बच्चों का परीक्षा परिणाम रोक दिया गया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा 70 फीसदी फीस बढ़ाने और बच्चों का परीक्षा परिणाम रोकने से अभिभावक नाराज हैं। स्कूल प्रबंधन की इस कार्यशैली से नाराज होकर अभिभावकों ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिला देवी को ज्ञापन सौंपकर मामले से अवगत कराया। डीईओ ने मामले की जांच करवाकर परीक्षा परिणाम जारी करवाने का आश्वासन दिया है। डीईओ ने स्कूल प्रबंधन को दो दिन में जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन

अमरावती स्कूल ने वर्ष-2021 की ट्यूशन समेत अन्य फीस दो हजार से बढ़ाकर 3400 रुपये कर दिया है। 70 फीसदी की बढ़ोतरी कर फीस 1400 रुपये बढ़ा दिया गया है। अभिभावकों का कहना है कि कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई होने की वजह से स्कूल का कोई भी इंफ्रास्ट्रक्चर विद्यार्थियों ने इस्तेमाल नहीं किया है। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन ने बिना कारण फीस में बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन

अभी तक बेटी का रिजल्ट नहीं जारी किया
मेरी बेटी ने इस साल का सेशन पास कर लिया है। जब रिजल्ट लेने गए तो स्कूल की तरफ से बढ़ी हुई फीस मांगी जाने लगी। अभी तक बेटी का रिजल्ट नहीं दिया है। इस कारण परेशानी हो रही है। -धर्मेंद्र सिंह, अभिभावक
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल हमसे बिना फीस के बात करने को तैयार नहीं
मेरी बेटी चौथी कक्षा में पढ़ती है। कई बार मैं उनका रिजल्ट लेने के लिए स्कूल गया। स्कूल के गेट पर यह कहकर मना कर दिया गया कि अगर फीस नहीं दोगे तो रिजल्ट नहीं दिया जाएगा। इस हालात में बेटी का भविष्य दांव पर लगा है। -नंद किशोर, अभिभावक
स्कूल जाकर पुलिस भी बुलाई, नहीं हुआ समाधान
बेटी ने छठी कक्षा की परीक्षा पास कर ली है। कोरोना काल में घर पर ऑनलाइन पढ़ाई की। इसके बाद भी स्कूल ने फीस बढ़ाकर मांगी है। इस तरह के हालात में अभी तक रिजल्ट नहीं मिला है। इसके लिए पुलिस भी बुलाई, लेकिन स्कूल प्रबंधन पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अभी तक रिजल्ट भी नहीं मिला है। -प्रेम पाल, अभिभावक
फीस बढ़ी दोगे तभी मिलेेगा रिजल्ट
मेरा बेटा और बेटी इसी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल बढ़ी हुई फीस मांग रहा है। फीस नहीं देने पर दोनों का रिजल्ट नहीं दिया। इस तरह के हालात में परेशानी हो रही है। बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। इसका अभी तक कोई निवारण नहीं किया गया है। -भूमि सिंह, अभिभावक

अभिभावकों की तरफ से रिजल्ट नहीं दिए जाने की शिकायत मिली है। स्कूल 70 फीसदी बढ़ी फीस मांग रहा है। अगर स्कूल की तरफ से रिजल्ट नहीं दिया जाएगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। -उर्मिला देवी, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed