फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   E-Sanjeevani: Panchkula's patients expressed maximum confidence in the state

ई संजीवनी : प्रदेश में सबसे अधिक पंचकूला के मरीजों ने जताया विश्वास

Mon, 22 May 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
E-Sanjeevani: Panchkula's patients expressed maximum confidence in the state
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। प्रदेश में ई संजीवनी सुविधा से इलाज कराने में पंचकूला के लोगों का विश्वास बढ़ा है। ई संजीवनी के माध्यम से घर बैठे उपचार उपलब्ध कराने में यह कारगर साबित हो रहा है। इसके माध्यम से मरीज के पंजीकृत होने के बाद अस्पताल जाकर लाइनों में लगने की आवश्यकता नहीं रहती है। फोन पर ही डॉक्टर को बीमारी और अन्य समस्या बताने के बाद ही लोग सलाह ले रहे हैं। हरियाणा में अब तक 1,78,768 मरीज इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। पंचकूला में 55495, गुरुग्राम 38163 और फरीदाबाद में 29513 लोग इससे लाभान्वित हो चुके हैं।
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए इसे शुरू किया गया था। कोविड के दौरान अस्पताल नहीं आने वाले मरीजों के लिए 24 घंटे चार डॉक्टर ड्यूटी पर होते हैं। इनके माध्यम से इलाज की सुविधा दी जाती है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पूरे देश में यह सुविधा उपलब्ध कराई है। अगर पंचकूला जिले का निवासी इस एप पर रजिस्ट्रेशन करवाता है तो डॉक्टरों से बात कर सकता है। ई संजीवनी एप में पंजीकरण करने के बाद मरीज के रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आता है। इसके बाद वह इसमें रजिस्टर्ड होगा।
विज्ञापन


जुकाम बुखार के साथ शुगर के सबसे ज्यादा आ रहे हैं मरीज
पंचकूला की ई संजीवनी इंचार्ज डॉ. मनकीरत मुरारा ने बताया कि इसमें जुकाम, बुखार के साथ सबसे ज्यादा परामर्श शुगर के मरीज लेते हैं। इसमें मरीजों को इलाज की सुविधा मिल सके। इसके लिए डॉक्टर उनसे बात करते हैं। इसमें कभी-कभी डॉक्टर पीएचसी और सीएचसी सेंटर में होते हैं तो कई बार इसमें डॉक्टर टू डॉक्टर भी काल में कनेक्ट होकर मरीज को ठीक करने के लिए प्रयास करते हैं। पंचकूला में तीन साल में इसका बेहतरीन रिस्पांस मिला है। इसे 31 मार्च 2020 से शुरू किया गया था, अब तक तीन साल में मरीजों ने इसमें बेहतरीन रिस्पांस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है आंकड़ा
जिला का नाम मरीज
पंचकूला---------55495
कुरुक्षेत्र ------- 3637
अंबाला --------4606
हिसार------- 11861
गुरुग्राम--------38163
यमुनानगर--------3397
फरीदाबाद------29513
पानीपत--------1310
रोहतक--------6048
सोनीपत--------3853
भिवानी-------1267
चरखी दादरी-----663
रेवाड़ी --------1820
सिरसा ----------3153
फतेहाबाद------1695
झज्जर--------- 1629
जींद--------2267
करनाल-------1935
पलवल-------2600
कैथल--------1998
महेंद्रगढ़-------1473
नूंह ---------385


ई संजीवनी के माध्यम से पूरे हरियाणा में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसमें पंचकूला में सबसे अधिक लोगों ने इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन कर काॅल किया है। इसमें मरीजों को फर्स्ट एड की सुविधा भी आसानी से मिल जाती है। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed