{"_id":"6168907d07b94f7e4200cd10","slug":"dussehra-dashanan-will-be-burnt-in-sector-5-today-tight-security-arrangements-police-increased-vigil-on-nine-permanent-borders-in-the-district-pkl-office-news-pkl4300463144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा : सेक्टर-5 में आज होगा दशानन का दहन, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, जिले में पुलिस ने नौ स्थायी बॉर्डर पर बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा : सेक्टर-5 में आज होगा दशानन का दहन, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, जिले में पुलिस ने नौ स्थायी बॉर्डर पर बढ़ाई सतर्कता
विज्ञापन
पंचकूला। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रामलीला कमेटियों ने पर्व के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। पंचकूला में सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा कालका, पिंजौर, रायपुररानी और बरवाला में भी दशानन दहन होगा। हालांकि, प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर इस बार रामलीला और रावण दहन की मंजूरी बहुत ही कम संस्थाओं को दी है।
सहायक पुलिस आयुक्त पंचकूला विजय कुमार नेहरा ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर सुरक्षा केकड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं, पुलिस उपायुक्त पंचकूला मोहित हांडा ने थाना प्रभारी, पुलिस चौकी इंचार्ज, क्राइम ब्रांच प्रभारी, ट्रैफिक इंचार्ज को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिले में सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए नाकेबंदी, आमजन की सुरक्षा व अपराधों की रोकथाम के लिए नौ स्थायी बॉर्डर स्थापित किए हैं। शहर में ज्यादा भीड़भीड़ वाले स्थानों पर मार्केट, बैंक, एटीएम के पास पुलिस की ज्यादातर उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा राइडर भी तैनात किए गए हैं।
कोरोना के नियमों का सख्ती से करवाएंगे पालन
एसीपी विजय कुमार नेहरा ने बताया कि त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस के जवान पैदल भी गश्त करेंगे और कोरोना नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। खरीदारी करने वाली महिलाओं को स्नैंचिग जैसी वारदात से बचने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।