{"_id":"6115862f8ebc3eb3046383f8","slug":"dushyant-said-the-officers-of-the-panchayat-department-involved-in-corruption-will-be-forgiven-panchkula-news-pkl423309497","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्यंत की दो टूक, भ्रष्टाचार में लिप्त पंचायत विभाग के अधिकारी नपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्यंत की दो टूक, भ्रष्टाचार में लिप्त पंचायत विभाग के अधिकारी नपेंगे
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों की भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें मिलेंगी, आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ निलंबन व वसूली जैसी कठोर कार्रवाई करेंगे।
दुष्यंत ने वीरवार को यहां सीएम विंडो पर पंचायत विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। चौटाला ने विभाग में लंबित जांच के मुद्दों पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि ग्रामीण विकास में की गई गड़बड़ियां कतई सहन नहीं की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि भविष्य में वे सीएम विंडो पर आने वाली बड़ी शिकायतों की मासिक समीक्षा करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को विभाग का रिकार्ड जल्द ऑनलाइन करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी विभागीय अधिकारी रिकार्ड के गायब होने व जलाने आदि के बहाने न बना सके। गड़बड़ियों की शिकायत की जांच करने वाले वरिष्ठ अधिकारी सबसे पहले संबंधित मुद्दों की फोटो लेंगे, जिससे कि बाद में ऐसे मामलों में रिकार्ड या तथ्यों के साथ छेड़छाड़ न हो।
विज्ञापन
इस अवसर पर विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा, मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल, विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक आरसी बिढ़ान, उपमुख्यमंत्री के ओएसडी कमलेश भादू इत्यादि उपस्थित रहे।