फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant Chautala meet JP Nadda in new delhi

हरियाणा : दुष्यंत चौटाला ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज

Tue, 13 Apr 2021 01:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 13 Apr 2021 01:10 PM IST
सार

जजपा अपने कोटे के मंत्री का नाम तय कर सीएम मनोहर लाल को पहले ही सौंप चुकी है। अब भाजपा को अपने कोटे के मंत्री का नाम तय करना है।

विज्ञापन
Dushyant Chautala meet JP Nadda in new delhi
जेपी नड्डा से मिले दुष्यंत चौटाला।

विस्तार

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। सीएम मनोहर लाल के बाद दुष्यंत की नड्डा के साथ हुई इस बैठक के अनेक मायने निकाले जा रहे हैं। इससे गठबंधन सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दुष्यंत ने मुलाकात के दौरान किसान आंदोलन समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


जजपा अपने कोटे के मंत्री का नाम तय कर सीएम मनोहर लाल को पहले ही सौंप चुकी है। अब भाजपा को अपने कोटे के मंत्री का नाम तय करना है। सूत्रों के अनुसार दुष्यंत ने नड्डा से इस बारे में और बोर्ड-निगमों में चेयरमैन की नियुक्तियों को लेकर भी बातचीत की है।

विज्ञापन

 

उन्होंने किसान आंदोलन से उपजे हालात से भी नड्डा को अवगत करवाया है। प्रदेश में किसान जगह-जगह सरकारी कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं, जिससे सरकार के लिए स्थिति असहज हो रही है। उन्होंने नड्डा से किसान आंदोलनकारियों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का भी आग्रह किया है। साथ ही सरकार के अब तक के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ ने भाजपा प्रवक्ताओं की ली बैठक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने सोमवार को भाजपा प्रवक्ताओं से बैठक की। इसमें उन्होंने किसान आंदोलन पर अनेक मंच पर होने वाली बहस में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सरकार के जनहित में किये कामों व उपलब्धियों का भी बखान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed