फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Coronavirus, Lockdown, Dushyant chautala, Dependra hooda became helping people

कोरोना वायरसः हरियाणा में लॉकडाउन में फंसे कश्मीर-बिहार के लोगों के लिए मसीहा बने दुष्यंत, दीपेंद्र

Sat, 28 Mar 2020 12:07 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Dushyant chautala, Dependra hooda became helping people
दुष्यंत चौटाला - फोटो : Social Media
कोरोना से जंग में बंद के बीच हरियाणा में फंसे कश्मीर, बिहार के लोगों के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा मसीहा बने हुए हैं। मदद मांगने पर तुरंत सहायता मुहैया करा रहे है। ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से जम्मू, कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने राज्य के छात्रों व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मजदूरों के लिए ट्वीट कर मदद मांगी थी।
विज्ञापन


चौटाला ने ट्विटर के माध्यम से आई मदद की गुहार पर पहले हिसार में फंसे जम्मू कश्मीर के छात्रों को तुरंत सहायता प्रदान करवाई तो वहीं इसके बाद फरीदाबाद में फंसे बिहार के मजदूरों की मदद के लिए वे आगे आए। उन्हें तुरंत जिला प्रशासन के जरिए मदद मुहैया करवाई।
विज्ञापन


शुक्रवार को बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व दीपेंद्र हुड्डा को बताया कि बिहार के 20-25 मजदूर खाने के अभाव में फरीदाबाद जिले के गांव तिलप्त व पल्ला में फंसे हुए हैं। उन्होंने यह जानकारी देते हुए तुरंत सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। जिस पर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिला प्रशासन से बात करके उन्हें तुरंत मदद मुहैया करवाई और इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपेंद्र की टीम के सदस्य भी वहां पहुंचे व मजदूरों की मदद की। जिस पर तेजस्वी ने दुष्यंत व दीपेंद्र का आभार जताया।इससे पहले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को हिसार में फंसे कश्मीरी छात्रों की जानकारी जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने दुष्यंत चौटाला से आग्रह किया कि वे हस्तक्षेप करें और उन्हें सहायता प्रदान करें।


इसके बाद दुष्यंत चौटाला ने उनसे बच्चों की जानकारी मांगी। महबूबा मुफ्ती ने एक और ट्वीट करते हुए हिसार में फंसे कश्मीरी छात्रों के मोबाइल नंबर समेत उनकी जानकारी दी। जिस पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जिला प्रशासन से बात कर उनको तुरंत मदद पहुंचाई। पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने तुरंत मदद के लिए दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed