फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   During verification of Rohingya and Bangladeshi people, police found 92 families suspicious, verification of 5543 people

Panchkula News: रोहिंग्या व बांग्लादेशी की वेरिफिकेशन में पुलिस को 92 परिवार मिले संदिग्ध, 5543 लोगों की वेरिफिकेशन

Sat, 19 Apr 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
During verification of Rohingya and Bangladeshi people, police found 92 families suspicious, verification of 5543 people
पंचकूला। पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों, विशेषकर बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या नागरिकों की पहचान और सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया है। पुलिस को अब तक कुल 92 परिवार ऐसे मिले हैं, जिनके दस्तावेज संदिग्ध पाए गए हैं। पुलिस ने इन दस्तावेजों की जांच के आधार पर संदेह व्यक्त किया है, जिसके चलते इन परिवारों का पुन: सत्यापन किया जाएगा। अभी तक 5543 लोगों की वेरिफिकेशन हो चुकी है।
विज्ञापन

अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों को तैनात किया गया है जो इस कार्य में जुटी हुई हैं। शहर को तीन जोनों में विभाजित किया गया है। जोन-1 में थाना चंडीमंदिर एवं रायपुररानी क्षेत्र, जोन-2 में थाना कालका एवं पिंजौर क्षेत्र और जोन-3 में थाना सेक्टर-5, 7, 14, 20 एवं एमडीसी क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन



पहचान पत्र से की जा रही वेरिफिकेशन

इस अभियान के अंतर्गत 17 अप्रैल तक कुल 5 हजार 543 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। इस दौरान पुलिस टीम ने आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। आधार कार्ड की जांच आधार ऐप के जरिए भी वेरिफाई की जा रही है जिससे आधार कार्ड के वैधता का पता चलता है। इसके अतिरिक्त, पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी गहराई से जांच की जा रही है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि संबंधित व्यक्ति का निवास पंचकूला में वैध रूप से है या नहीं। वाहन दस्तावेजों के माध्यम से उनकी वैधता की जांच भी की जा रही है जिसमें बिना नंबर प्लेट व टेम्पर्ड नंबर प्लेट वाली बाइक को इंपाउंड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ये भी सामने आया है कि कुछ लोगों के अलग-अलग दस्तावेजों में अलग-अलग जानकारी है। पुलिस जब इस बारे गहनता से पूछताछ करती है तो जानकारी देने में आनाकानी करते हैं। पुलिस टीमों द्वारा उनके वर्तमान कार्यस्थलों पर जाकर भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उनकी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed