फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Due to negligence of electricity workers, wire got stuck in the neck of an elderly person, his condition is critical.

Panchkula News: बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से बुजुर्ग के गले में तार फंसी, हालात गंभीर

Sun, 21 Sep 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Due to negligence of electricity workers, wire got stuck in the neck of an elderly person, his condition is critical.
पंचकूला। बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से सेना के सेवानिवृत्त जवान बुजुर्ग मोहिंदर पाल (71) जख्मी हो गए। गंभीर हालात में उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल अंबाला ले जाया गया। हालात में सुधार नहीं होने पर इलाज के लिए उन्हें सेक्टर -21 अल्केमिस्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते 11 सितंबर को दोपहर दो बजे अंबाला कैंट के डिफेंस इनक्लेव निवासी मोहिंदर पाल कलरहेड़ी से बोह रोड (बोह अंबाला कैंट) निकट जेबी ग्लोबल स्कूल के पास से स्कूटी पर हेलमेट लगा कर गुजर रहे थे। उसी समय स्कूल के निकट बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी सड़क के पास लगे बिजली के खंबे की रिपेयर का काम कर रहे थे। सड़क पर बिछी बिजली की तार को विभाग के कर्मचारियों ने एकदम से जैसे ही खींचा, तार मोहिंदर पाल के गले से फंस गई और वे सड़क पर गिर पड़े जिससे उनकी गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और उनके गले से बाकी शरीर का निचला हिस्सा लकवा ग्रस्त हो गया। उनके बेटे अरुण कुमार ने बताया कि उनके पिता मोहिंदर के गले की हड्डी क्रेक हो गई है। उनकी गले की सर्जरी बीते 16 सितंबर को हुई है। इसके बाद हालात अभी खतरे से बाहर नहीं हैं। उन्होंंने कहा कि बिजली कर्मचारियोंं की गलती के कारण उनके पिता की हालात गंभीर है। अरुण ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि कलरहेड़ी से बोह रोड सड़क व्यस्त आवगमन मार्ग है और रिपेयर का काम करते समय बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा न तो सुरक्षा एवं सावधानी संबंधी कोई सूचना बोर्ड लगाए गए और न ही किसी प्रकार की बैरिकेडिंग की गई। लापरवाही बरतने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed