फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DSP's murder, after threats to MLAs, preparations for more stringent laws

डीएसपी की हत्या, विधायकों को धमकियों के बाद और कड़े कानून की तैयारी

Thu, 21 Jul 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
DSP's murder, after threats to MLAs, preparations for more stringent laws
चंडीगढ़। तावड़ू में डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की हत्या और हरियाणा के विधायकों को मिल रही धमकियों को देखते हुए और कड़े कानून बनाने की तैयारी की जा रही है। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, एडीजीपी (कानून व्यवस्था) संदीप खिरवार और आईजी (सुरक्षा) सौरभ सिंह के साथ बैठक कर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कानून बदलने, सुधार की जरूरतों पर चर्चा की।
विज्ञापन

गुप्ता ने विधायकों की सुरक्षा और प्रदेश में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अगर कानून बदलने या सुधार की जरूरत है तो तुरंत सुझाव दें। इसके लिए कठोरतम कानून भी बना जा सकते हैं। विधायकों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षण के साथ अत्याधुनिक हथियार मुहैया कराए जाएं। विधायकों की सुरक्षा के साथ-साथ प्रदेश में कानून सुरक्षा के लिए पुलिस को चाक-चौबंद रहना होगा।
विज्ञापन

नूंह जिले के पचगांव में खनन माफियाओं ने जिस प्रकार की वारदात को अंजाम दिया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार की वारदात दोबारा न हो इसके लिए पुलिस को अतिरिक्त ध्यान देना होगा। उन्होंने डीजीपी और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों को कहा कि कानूनों में संशोधन के सुझाव दें। अगर कानूनों में किसी कमी के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं, तो हमें उनकी तुरंत समीक्षा करनी होगी। पुलिस विभाग की तरफ से ठोस सुझाव दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि विधायकों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के पास उपलब्ध हथियारों की समीक्षा की जरूरत है, तो करें। विधायक लोकतंत्र के आधार स्तंभ हैं। जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी देने वाले सीधे-सीधे लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। अगर उन्हें इस प्रकार की धमकियां मिलेंगी, तो वे अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed