फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drug smuggler arrested from UP, 67 kg marijuana recovered from his house

Panchkula News: नशा तस्कर यूपी से काबू, घर से मिला था 67 किलो गांजा

Sun, 13 Apr 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested from UP, 67 kg marijuana recovered from his house
पंचकूला। लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर नशा तस्कर को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी-2016 से ट्राइसिटी में गांजा बेचने का काम करता था। आरोपी का पंचकूला के मुख्य नशा तस्करों में नाम शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इसके नेटवर्क के बारे पूछताछ करेगी। इसकी पहचान लाल सिंह निवासी बहराइच उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


नारकोटिक्स इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रवीण ने बताया कि अगस्त 2024 में पुलिस को सूचना मिली थी कि इंदिरा कॉलोनी के एक मकान में गांजा सप्लाई का धंधा हो रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो बताए गए मकान पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़कर मकान की तलाशी ली तो प्लास्टिक के चार थैलों में 67 किलो 320 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने नशा तस्कर की मां को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया था। लेकिन उसका बेटा जो कि मुख्य आरोपी था मौका पाकर भाग गया था।
विज्ञापन



जांच में जुटी टीम ने 11 अप्रैल को आरोपी लाल सिंह को उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ थाना सेक्टर-14 में केस दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी बुढ़नपुर की इंदिरा कॉलोनी में 2016 से गांजा बेचने का काम कर रहा है। आरोपी लंबे समय से यूपी में छिपकर बैठा था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed