फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drinking water problem will start deepening in 20 years

Panchkula News: 20 साल में गहराने लगेगी पेयजल की समस्या

Wed, 22 Mar 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Drinking water problem will start deepening in 20 years
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। जल संरक्षण नहीं होने से 40 साल में शहर का भूजल स्तर 300 से 400 फुट नीचे गिर गया है। यदि समय रहते सरकार और प्रशासन ने भूजल को बचाने की कोशिश नहीं की तो 20 साल में पेयजल गंभीर समस्या बनकर सामने खड़ी होगी। अभी पंचकूला शहरी क्षेत्र की आबादी करीब 3.20 लाख है, जो आगामी 15 से 18 साल के आसपास तक बढ़कर करीब 7.02 लाख तक पहुंच जाएगी। साल 1979-80 में हरियाणा शहरी विकास ने सेक्टर-21 में ट्यूबवेल लगाया था। उस समय 80 से 100 फुट पर पेयजल मिल जाता था, लेकिन चार दशक बाद भूजल स्तर पंचकूला एमडीसी एरिया का 350-400 फुट और इंडस्ट्रियल एरिया में 350 फुट पर पहुंच गया। यही स्थिति रही तो पेयजल 1000 फुट नीचे भी नहीं मिलेगा। शहरी क्षेत्र में लगे 200 ट्यूबवेल से 80 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है, जो आने वाले पांच से सात सालों में जवाब दे जाएंगे। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए विभाग को तैयारी करनी होगी और अतिरिक्त 80 एमएलडी पानी की व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा अभी कौशल्या डैम से 45 और भाखड़ा से 45 एमएलडी पानी पंचकूला को मिलता है। वहीं बारिश होने पर कौशल्या डैम से साल में छह माह ही पानी मिलता है।
विज्ञापन


जून में 170 एमएलडी पानी की आवश्यकता
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि मई और जून माह में करीब 170 एमएलडी पानी की खपत पंचकूला शहरी क्षेत्र में होता है। आने वाले सालों में धीरे-धीरे आबादी बढ़ती जाएगी। ऐसी स्थिति विभाग को भाखड़ा और घग्गर नदी से पेयजल की संभावनाएं तलाशने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टरों में बनाए जाएंगे रिचार्ज वेल
गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए नगर निगम ने रिचार्ज वेल बनाने की योजना बनाई है। सभी सेक्टरों में बने बड़े पार्कों में रिचार्ज वेल बनाए जाएंगे। इससे भूजल स्तर में सुधार आएगा। वहीं शहर को जलभराव की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। पार्कों में बनाए जाने वाले रिचार्ज वेल 6 मीटर गहरे होंगे। वहीं, इनकी लंबाई और चौड़ाई 3 मीटर रखी जाएगी। रिचार्ज वेल बनाने के बाद इनको ढंक दिया जाएगा, ताकि पार्क में सैर के लिए आने वाला कोई भी व्यक्ति इनमें न गिर सके।

ग्राउंड वाटर अथॉरिटी की बैठक में रिचार्ज वेल बनाने का प्रपोजल रखा गया था। उसके बाद से नगर निगम ने इस पर काम शुरू कर दिया है। सेक्टर-19 में सेक्टर-19 में चार रिचार्ज वेल बनाए गए हैं। धीरे-धीरे बाकी जगहों के लिए भी रिचार्ज वेल बनाने के टेंडर जारी किए जाएंगे। कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed