{"_id":"6b02024c21c5c8fd370bded6","slug":"drain-slab-broken-in-madanpur-risk-of-accidents-panchkula-news-c-87-1-pan1010-143970-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मदनपुर में नाले की स्लैब टूटी, हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मदनपुर में नाले की स्लैब टूटी, हादसों का खतरा
विज्ञापन
निर्माण के कुछ दिन बाद ही उखड़ने लगीं स्लैब, राहगीरों ने घटिया सामग्री लगाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-7 पर नगर निगम के वार्ड-18 के गांव मदनपुर में बस स्टॉप शेड के पास स्लिप रोड किनारे बने नाले की स्लैब टूटने लगी हैं। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है और हादसों का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले के निर्माण में ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। स्लैब में सरिया कम और रेत-बजरी अधिक लगाई गई, जबकि सीमेंट की मात्रा भी कम रखी गई। इसके चलते निर्माण के कुछ ही दिनों बाद स्लैब जगह-जगह से टूटने लगी हैं। लोगों के अनुसार कई बार राहगीर इन टूटी स्लैब के कारण गिरने से बाल-बाल बचे हैं। रात के समय खतरा और बढ़ जाता है।
लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि टूटी स्लैब की जल्द मरम्मत करवाई जाए और निर्माण में उचित गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।