{"_id":"5d44867c8ebc3e6c98749adf","slug":"draftsman-protest-pkl-office-news-pkl3462187145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक ड्राफ्ट्समैन का छठे दिन आमरण अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक ड्राफ्ट्समैन का छठे दिन आमरण अनशन जारी
विज्ञापन
सेक्टर 5 धरना स्थल पर ड्राफ्ट्समैन अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए।
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सेक्टर-5 धरना स्थल पर वीरवार को सहायक ड्राफ्ट्समैन का धरना 15वें दिन जारी रहा। इसमें ड्राफ्ट्समैन छठे दिन भी आमरण अनशन पर रहे। सहायक ड्राफ्ट्समैन के प्रदेश अध्यक्ष छत्रपाल ने बताया कि सरकार और प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने उनकी कोई सुध नहीं ली गई है। पांच साल से नियुक्ति का कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।
27 जुलाई से हमारे 5 सहायक ड्राफ्ट्समैन ने आमरण अनशन जारी किया था, जिनके नाम नरगिस, नीलम, संदीप शर्मा, जयपाल तथा संदीप मलिक है। इसके बाद आंदोलन को तेज करते हुए सहायक ड्राफ्ट्समैनों में महावीर आमरण अनशन पर बैठा गया था। 1 अगस्त को सुशील आमरण अनशन पर बैठेगा।
प्रदेश अध्यक्ष छत्रपाल ने बताया कि हमारा सेलेक्शन उचित प्रक्रिया द्वारा हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा 9 जून 2014 को किया गया था। हमें अपनी नियुक्ति के अलावा और कुछ नहीं चाहिए। हम सिर्फ अपना हक मांग रहे हैं। जब तक हमें अपना हक नहीं मिल जाता हमारी यह प्रक्रिया चलती रहेगी हमारा अनशन जारी रहेगा। शुक्रवार को ड्राफ्ट्समैन नरगिस के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सेक्टर-5 के ग्राउंड पर सुबह 11:30 बजे हवन यज्ञ करेंगे।