फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   draftsman hunger strike start

पांच साल से नियुक्ति की बाट जो रहे सहायक ड्राफ्ट्समैंनों ने शुरू किया आमरण अनशन

Sun, 28 Jul 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
draftsman hunger strike start
पिछले पांच साल से नियुक्ति की मांग को लेकर सहायक ड्राफ्टसमैनों ने शनिवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया है। सेक्टर-5 एचएसवीपी ग्राउंड स्थित धरनास्थल में सहायक ड्राफ्टसमैनों का धरना दसवें दिन में प्रवेश कर गया। सहायक ड्राफ्ट्समैन के प्रदेश अध्यक्ष छत्रपाल कापड़ो ने बताया कि बीते 9 जून 2014 को हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा शिक्षा के सभी मापदंडों को पूरा करते हुऐ पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में 81 सहायक ड्राफ्ट्समैनों की चयन सूची जारी की गई थी। लेकिन करीब पांच साल बीतने के बाद भी विभाग द्वारा 81 सहायक ड्राफ्ट्समैनों को नियुक्ति पत्र प्रदान नहीं किए गए। सहायक ड्राफ्ट्समैन के प्रदेश अध्यक्ष छत्रपाल कापड़ो ने बताया कि हमारी सारी योग्यताएं हरियाणा के सरकारी शिक्षण संस्थानों से हैं और हमारा चयन सेलेक्शन प्रक्रिया के अनुरूप किया गया था, लेकिन पता नहीं आज तक क्यों हमें विभाग द्वारा नियुक्ति नहीं दी गई। हम सभी ड्राफ्ट्समैन लगातार 5 साल से विभाग और सरकार से नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं। हमें आश्वासन देकर धरने से उठा दिया जाता है। यह हमारा 5 साल के दौरान चौथा धरना है लेकिन सरकार और विभाग की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई आज तक नहीं की गई। इसलिए हम अब आमरण अनशन की शुरूआत कर रहे हैं। आमरण अनशन में नीलम, नरगीश, संदीप मालिक, जयपाल, संदीप शर्मा, बैठे रहे। जब तक हमारी नियुक्ति की जायज मांग पूरी नहीं होती हम अपना आंदोलन और तेज करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष छत्तरपाल के अलावा विपिन, विकास, महावीर, बलराम, सतपाल, मोहित, नीलम, सविता, सद्दाम, हंसराज, सुरेंद्र, जरनैल, कुलबीर आदि भारी संख्या मे सहायक ड्राफ्ट्समैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed