{"_id":"6a9ed304e329b2a30a0de8ec","slug":"download-a-rs-10-lakh-health-card-from-the-comfort-of-your-home-the-health-scheme-has-gone-digital-panchkula-news-c-16-1-knl1001-1117050-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घर बैठे डाउनलोड होगा 10 लाख का हेल्थ कार्ड, सेहत योजना हुई डिजिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घर बैठे डाउनलोड होगा 10 लाख का हेल्थ कार्ड, सेहत योजना हुई डिजिटल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना को अधिक सुविधाजनक बनाया है। लाभार्थियों के लिए हेल्थ कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा शुरू की गई है। अब पात्र परिवारों को हेल्थ कार्ड की कॉपी लेने के लिए किसी केंद्र पर नहीं जाना पड़ेगा।
राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) पंजाब के आधिकारिक पोर्टल से सत्यापित हेल्थ कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। इसे मोबाइल या कंप्यूटर पर प्राप्त किया जा सकता है। इस सुविधा के लिए लाभार्थी की फोटो आधारित सत्यापन प्रक्रिया और ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए।
इसके बाद फैमिली आईडी, हेल्थ कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर से परिवार का रिकॉर्ड खोजा जा सकता है। पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े ओटीपी के जरिये प्रमाणीकरण पूरा होगा। इसके बाद कार्ड पीडीएफ के रूप में डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
योजना के लाभ और प्रक्रिया :
डाउनलोड किया गया कार्ड मोबाइल में सुरक्षित रखा जा सकता है। इसकी प्रिंटेड कॉपी भी रखी जा सकती है। सरकार के अनुसार, इससे कागजी कार्रवाई कम होगी। स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत के समय जरूरी दस्तावेज आसानी से उपलब्ध होंगे। स्टेट हेल्थ एजेंसी ने स्पष्ट किया कि डाउनलोड से पहले ई-केवाईसी और फोटो सत्यापन अनिवार्य है। मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज कवरेज मिलता है।