फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Door to door garbage collection scheme failed, city became garbage house

डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना फेल, शहर बना कचरा घर

Wed, 27 Apr 2022 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Door to door garbage collection scheme failed, city became garbage house
पंचकूला। शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम द्वारा बनाई डोर टू डोर कचरा उठाने की योजना फेल हो गई है। घरों से उठान नहीं होने के कारण लोग मजबूरी में इधर-उधर कचरा फेंक रहे हैं। इससे शहर की खूबसूरती को ग्रहण लग गया है। शहर बदसूरत नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा कचरा शहर की ग्रीन बेल्ट में नजर आ रहा है।
विज्ञापन

एक माह पहले तक लोग अपने घरों से निजी ठेकेदारों के माध्यम से कचरा उठवाते थे। इसके लिए शहरवासी उन्हें 100 से 150 रुपये हर माह देते थे। नगर निगम ने शहरवासियों की सुविधा के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन योजना शुरू कर दी। निगम अधिकारियों का कहना था कि अब लोगों को किसी को कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है। नगर निगम की ओर से कचरा उठवाया जाएगा। मगर यह योजना फलीभूत नहीं हो पाई और शहर में गंदगी का आलम है। शहर के सेक्टरों में डस्टबिन की संख्या न के बराबर है। कचरा लेने वाला भी अब कोई नहीं आ रहा। इस कारण अब लोग मजबूरी में अपने घरों का कचरा सड़क किनारे या ग्रीन बेल्ट में फेंक रहे हैं। गंदगी फैलने के कारण मच्छर बढ़ गए हैं। लोगों को बीमारी फैलने का भी भय बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर निगम का कोई कर्मचारी घर से कचरा उठाने नहीं आता है। प्राइवेट कर्मचारी को कचरा उठाने के लिए कहा गया है। वह भी दो या तीन दिन में एक बार आता है। तब तक कचरा घर में पड़ा रहता है। सेक्टर के कई लोग मजबूरी में घरों का कचरा कहीं भी फेंक देते हैं। सेक्टर की ग्रीन बेल्ट इसके कारण खराब हो रही है। - संजीव गोयल, प्रेसिडेंट आरडब्ल्यूए सेक्टर-25
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। गंदगी का आलम बना हुआ है। इससे मच्छर बहुत ज्यादा हो गए हैं। इससे बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है। नगर निगम अधिकारियों को भी कई बार इस बारे में अवगत करवाया जा चुका है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों को मजबूरी में कचरा इधर-उधर फेंकना पड़ रहा है। - महेंद्र बल्हारा, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए सेक्टर-28
डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सेक्टर-15 में नहीं हो रहा है। इस समस्या को लेकर निगम कमिश्नर और मेयर से मुलाकात भी की गई। इसके बावजूद अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। कचरे के कारण सेक्टर में बदबू का आलम बना रहता है, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - एसके नैय्यर, प्रेसिडेंट, पंचकूला वेलफेयर एसोसिएशन

शहर की ग्रीन बेल्ट में कचरा डाले जाने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसके संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन योजना को भी शुरू कर दिया गया है। जहां भी खामियां मिल रही हैं, उनको जल्द दूर कर दिया जाएगा। शीघ्र ही शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। - धर्मबीर सिंह, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed