फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Doctors, health workers and common people played an important role in the prevention of Corona'

‘कोरोना से बचाव में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और आम लोगों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका’

Tue, 19 Apr 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
'Doctors, health workers and common people played an important role in the prevention of Corona'
रायपुररानी। अंबाला लोकसभा के सांसद रतन लाल कटारिया ने रायपुररानी के राजकीय महाविद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित खंड स्तरीय हेल्थ मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में 18 से 19 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। हेल्थ मेले में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया गया है। इसमें चाहे संक्रामक बीमारियां हों या अन्य बीमारियां हों इनके बारे में लोगों को सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी से देश जिस प्रकार से उभरा है इसमें सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आम लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कोरोना महामारी के दौरान भी देश में स्वास्थ्य ढांचा सुदृढ़ हुआ है। आगामी 10 वर्षों में रिकार्ड डॉक्टर तैयार होने वाले हैं और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संयमित भोजन करना आज के जीवन की नितांत आवश्यकता है। आज पूरा देश योग एवं आयुर्वेद को स्वीकार कर रहा है। साथ ही भारत की पारंपरिक आयुर्वेदिक पद्धतियां विश्व के सामने मिसाल बन रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत, जन औषधि योजना इत्यादि की शुरूआत करके गरीबों का इलाज पर होने वाला लाखों रुपये का खर्च बचाया है। उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को प्रदान करना है, ताकि गरीबों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलती रहे। हमारे देश में कोरोना वैक्सीन के 180 करोड़ से भी अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, एसडीएम ऋचा राठी, सीएमओ मुक्ता कुमार, एसएमओ संजीव गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष रितु सिंगला, आरजू चौधरी, मोहित शर्मा सहित जवाहर नवोदय विद्यालय का स्टाफ भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed