फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Distributed 280 artificial limbs and accessories to 156 differently abled

156 दिव्यांगजनों को 280 कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण किए वितरित

Wed, 15 Sep 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Distributed 280 artificial limbs and accessories to 156 differently abled
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रतन लाल कटारिया ने जिले के लगभग 156 दिव्यांगों को 14 लाख रुपये से अधिक राशि के 280 कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए। कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन डीसी एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद रतन लाल कटारिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर हरियाणा दिव्यांगजन के राज्य आयुक्त राज कुमार मक्कड, एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव सविता अग्रवाल, जजपा के जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग व एलिम्को से रवि दूबे भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, एमआर किट, छड़ी, बैसाखी, रोलेटर, कृत्रिम अंग व क्लिपर शामिल दिए गए। कटारिया ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार दिव्यांगों के उत्थान के लिए कई कदम उठाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 19 मार्च तक मेजरमेंट शिविरों लगाए
हरियाणा दिव्यांगजन के राज्य आयुक्त राज कुमार मक्कड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से दिव्यांगजनों को संवैधानिक अधिकार देने के लिए दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 लागू किया गया। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण देने के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी 15 से 19 मार्च तक मेजरमेंट शिविरों का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 156 लाभार्थियों की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि एलिम्को की ओर से इन लाभार्थियों को 14 लाख रुपये से अधिक राशि के कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण निशुल्क मुहैया करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed