फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Displeasure: The action of showing off on drug dealers is not tolerated, Vis chairman expressed displeasure, the matter will be discussed with the officers of the department today

नाराजगी : नशा कारोबारियों पर दिखावे की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं, विस अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, मामले में विभाग के अधिकारियों के साथ आज होगी चर्चा

Fri, 09 Jul 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Displeasure: The action of showing off on drug dealers is not tolerated, Vis chairman expressed displeasure, the matter will be discussed with the officers of the department today
पंचकूला। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज के आदेश पर एक घंटे में 48 जगह दबिश और एक व्यक्ति की गिरफ्तारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। हुक्का बार और नशा कारोबारियों के खिलाफ इस तरह की पुलिस कार्रवाई पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि नशे से युवाओं की जिंदगी और परिवार तबाह हो रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर महज दिखावा कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की शुक्रवार को 12 बजे बैठक बुलाई है। अधिकारियों को जवाब देना होगा कि शहर में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार संचालकों के खिलाफ आज तक क्या कार्रवाई की है। कितने संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

शहर में यहां चल रहा नशे का कारोबार
शहर के राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बुढ़नपुर, खड़क मंगोली, अभयपुर, सेक्टर-19 आशियाना, सेक्टर-20 आशियाना, सेक्टर-26 आशियाना और सेक्टर-28 में नशे का कारोबार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों को सब कुछ पता होते हुए भी वह कार्रवाई नहीं करते हैं। सेक्टर-16 चौकी के सामने राजीव-इंदिरा कॉलोनी में नशा और शराब सरेआम बिकता है। इसकी शिकायत वार्ड नंबर-7 की पार्षद ऊषा रानी ने विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, डीजीपी मनोज यादव, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा से कई बार कर चुकी हैं। वह शिकायत देकर कॉलोनी को नशा मुक्त करने की मांग कर चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने आजतक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

तीन दर्जन से ज्यादा चल रहे अवैध हुक्का बार
पंचकूला पुलिस को हाईकोर्ट के आदेश की भी परवाह नहीं है। यही कारण है कि शहर में हुक्का बार और नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। कांग्रेसी नेता दीपांशु बंसल ने आरोप लगाया है कि पुलिस-प्रशासन और ड्रग्स विभाग की मिलीभगत से शहर में तीन दर्जन से ज्यादा हुक्का बार अवैध रूप से चल रहे हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इन्हें बंद करवाने के आदेश जारी कर रखे हैं। शहर में कई हुक्का बार में युवाओं को फ्लेवर्ड हुक्के का सेवन करवाया जा रहा है। आरटीआई में प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसटीएफ टीम ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। अवैध हुक्का बार की रोकथाम के लिए विशेष फोर्स बनाकर दोषी व लिप्त अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच की जानी चाहिए। इसके साथ ही स्थायी हल के लिए भी कोई योजना बनाई जाए। कोरोना के मद्देनजर भी बचाव के लिए हुक्का बार को बंद करवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में यहां चल रहे हुक्का बार
1. द मिस्ट सेक्टर-9 पंचकूला।
2. द ब्लिस चंडीमंदिर।
3. स्विस लॉन्ज पंचकूला।
4. द स्टेज सेक्टर-9 पंचकूला।
5. हाइवे फ्लेवर्ज चंडीमंदिर।
6. ब्रू इस्टेट सेक्टर-8 पंचकूला।
7. चिकि मंकी सेक्टर-8 पंचकूला।
8. द इस्केप सेक्टर-5 पंचकूला।
9. दफ्तर कैफे सेक्टर-3 पंचकूला।
10. फ्रेंड्स हट जीरकपुर शिमला हाईवे पिंजौर।
11. चील आउट पिंजौर।
12. बैकयार्ड कैफे सेक्टर-11 पंचकूला।
13. द लोकल सेक्टर-14 पंचकूला।
14. सर्कल सेक्टर-5 पंचकूला।
15. निर्वाणा कैफे चंडीमंदिर।
16. कौशल्या रिवर व्यू रिसोर्ट पिंजौर।
17. चुगली कैफे सेक्टर-5 पंचकूला।
18. रॉयल गजीबो जीरकपुर शिमला हाईवे पिंजौर।
19. डिस्ट्रिक्ट्स सेक्टर-5 पंचकूला।
20. स्काई लॉन्ज सेक्टर-14 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed