फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Disabled voters can request for wheelchair through Saksham app

Panchkula News: दिव्यांग मतदाता सक्षम एप से व्हीलचेयर का कर सकते हैं अनुरोध

Sun, 22 Sep 2024 05:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Disabled voters can request for wheelchair through Saksham app
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सभी वर्गों की विधानसभा चुनाव-2024 में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग सार्थक कदम उठा रहा है। इसी के मद्देनजर दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का प्रयोग सहज और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम एप बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह मोबाइल एप दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा को देखते हुए एक प्रकार से दिव्यांग मतदाताओं के लिए वरदान है। दिव्यांगजन चुनाव से जुड़ी मतदाता केंद्रित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस एप का उपयोग कर सकते हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने कहा कि सक्षम एप के इंटरफेस को दिव्यांगजनों की जरूरतों के अनुकूल बनाया गया है। इसके माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है। नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवा सकता है, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है। यहां तक कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि सक्षम एप द्वारा दिव्यांग मतदाता मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रार्थी सक्षम एप गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करें। एप खुलते ही वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग बूथ पर सुविधाएं, वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी और सूचना एवं शिकायत का ऑप्शन आएगा। इसके उपरांत अन्य सुविधाओं के लिए एप का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed