फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dirty water flowing from the sewer chamber for two days can become the cause of disease

Panchkula News: दो दिन से सीवर चैंबर से बह रहा गंदा पानी बन सकता है बीमारी का कारण

Mon, 14 Jul 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Dirty water flowing from the sewer chamber for two days can become the cause of disease
पिंजौर। पिंजौर-कालका रोड पर धर्मपुर मोड़ के समीप दो दिन से सीवर टैंक से पानी बह रहा है। सीवर टैंक से बहता हुआ पानी धर्मपुर मोड़ से शुरू होकर शोरूमों के आगे से बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धर्मपुर रोड के समीप सीवर टैंक से बीते शनिवार की सुबह से गंदा पानी बह रहा है। इस पानी से दुर्गंध उठ रही है। उन्होंने बताया कि एक ओर तो स्वास्थ्य विभाग डेंगू आदि बीमारियों के बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है, दूसरी ओर सीवर चैंबर से बहता गंदा पानी बीमारियों को कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि जहां यह सीवर चैंबर स्थिति है, वहीं शाम के समय रेहड़ी-फड़ी वालों का तांता लगा रहता है जो खुले में खाना बेचते हैं। इस गंदे पानी से मच्छर और मक्खी उड़ कर खाने के सामान पर बैठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो सीवर से बहता गंदा पानी लोगों को बीमार कर सकता है। उन्होंने प्रशासन सहित संबंधित विभाग से मांग की है कि सीवर चैंबर से बह रहे पानी को रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed