फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Digital Screen: People will get free WiFi facility, helpline numbers will also be visible, project being launched in Panchkula on the lines of European countries

डिजिटल स्क्रीन : लोगों को मिलेगी फ्री वाईफाई की सुविधा, हेल्पलाइन नंबर भी दिखेंगे, यूरोपियन देशों की तर्ज पर पंचकूला में लांच किया जा रहा प्रोजेक्ट

Wed, 23 Jun 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Digital Screen: People will get free WiFi facility, helpline numbers will also be visible, project being launched in Panchkula on the lines of European countries
पंचकूला। शहर में लग रहे डिजिटल स्क्रीन से लोगों को फ्री वाईफाई की भी सुविधा मिलेगी। यूरोपियन देशों में डिजिटल स्क्रीन पर ही खबरें, सरकार और प्रशासन की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाती है। इसी तर्ज पर इसे पंचकूला में लांच किया जा रहा है। डिजिटल स्क्रीन तो कई जगह लगे होते हैं, लेकिन उनमें केवल विज्ञापन ही चलते हैं। पंचकूला में तेजी से विकास को गति देकर यह प्रोजेक्ट लांच किया जाएगा। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है।
विज्ञापन

मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन लगाने का काम शुरू हो गया है। निगम द्वारा तक्ष मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को डिजिटल स्क्रीन लगाने का काम सौंपा गया है। इस काम की एवज में नगर निगम द्वारा एक रुपया भी खर्च नहीं किया जाएगा, बल्कि कंपनी से सालाना 12 लाख रुपये विज्ञापन का पैसा लिया जाएगा। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि डिजिटल स्क्रीन का एक सर्वर रूम भी बनाया जाएगा। इसमें यदि शहर में कोई घटना हुई तो पुलिस सर्वर रूम पर सूचना देगी और शहर के सभी डिजिटल स्क्रीन पर मैसेज फ्लैश हो जाएगा। हर चौक चौराहे पर यह सूचना लोगों और पुलिसकर्मियों तक पहुंच जाएगी। कोविड के नियमों के बारे मेें लोगों को बताया जाएगा। डिजिटल बोर्ड पर इमरजेंसी नंबर, नगर निगम की सेवाएं, पानी, बिजली, सीवरेज के हेल्पलाइन नंबर, मौसम, एयर क्वालिटी इंडेक्स, न्यूज हेडलाइंस भी होंगी। मार्केट में लगने वाले बड़े डिजिटल स्क्रीन के साथ मार्केट में आने वाले लोगों को फ्री वाईफाई की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट पर सात करोड़ खर्च होने की संभावना
इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग सात करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है। कंपनी का दावा है कि डिजिटल स्क्रीन की मेंटेनेंस, वाईफाई, इलेक्ट्रिसिटी, सॉफ्टवेयर पर करीब 15 लाख रुपये सालाना खर्च होगा। 62 डिजिटल स्क्रीन और 50 गाइड मैप भी लगाए जाएंगे। मेयर कुलभूषण गोयल ने निगम चुनाव के दौरान शहर में यूरोपियन देशों की तरह डिजिटल स्क्रीन लगाने का वादा किया था, जिसे वह पूरा करने जा रहे हैं। विज्ञापन की आमदनी में से 12 लाख एजेंसी निगम को देगी। फिलहाल छोटे बोर्डों की टेस्टिंग चल रही है। पंचकूला नगर निगम ने करीब डेढ़ महीने पहले तक्ष मीडिया को शहर में डिजिटल बोर्ड लगवाने का काम अलॉट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में तीन साइज के लगेंगे बोर्ड
लॉकडाउन में विदेशों से सामान न आने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था। अब कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के कारण अधिकांश कामकाज पहले की तरह सामान्य होने लगा है। चयनित एजेंसी ने विदेशों से मंगवाया सामान मिलने के बाद कामकाज शुरू कर दिया है। टेंडर की शर्तों के मुताबिक साढ़े सात साल बाद कंपनी को शहर में लगे सभी डिजिटल बोर्ड और इसमें इस्तेमाल अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर बदलना होगा। शहर में तीन विभिन्न साइज के डिजिटल स्क्रीन लगाए जा रहे हैं।

यह साढ़े सात बाय बारह साइज के 12, छह बाय चार के 25, छह बाय छह साइज के 25 डिजिटल स्क्रीन होंगे। इसके अलावा 50 डिजिटल स्क्रीन बैक लाइट के होंगे। छोटे साइज की स्क्रीन की कीमत 4 लाख और बड़ी स्क्रीन की कीमत 10 लाख के आसपास है। एजेंसी को 833 रुपये प्रति बोर्ड प्रतिमाह के हिसाब से निगम को देने हैं। हर सेक्टरों की एंट्री प्वाइंट, मार्केट में ये बोर्ड लगाए जाएंगे। मार्केट में बड़े साइज के बोर्ड लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed