{"_id":"5750897c4f1c1bbf48108bb3","slug":"diarrhea-health-news-disease-news-diarrhea-in-panchkula-panchkula-health-news-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा की लापरवाही: महेशपुर में 100 लोग डायरिया के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा की लापरवाही: महेशपुर में 100 लोग डायरिया के शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
100 लोग डायरिया के शिकार
- फोटो : अमर उजाला
दूषित पेयजल की सप्लाई से पंचकूला सेक्टर-21 में करीब सौ लोग डायरिया से पीड़ित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की लापरवाही से उन्हें करीब पांच दिन से सीवरेज युक्त दूषित पानी पीने को मिल रहा है। विभागीय मुलाजिमों का कहना है कि पाइप लाइन को ठीक कर दिया गया है। लेकिन लोग पानी पीते ही बीमार पड़ रहे हैं। क्योंकि हुडा मुलाजिम दूषित पेयजल सप्लाई के फाल्ट को ढूंढने में असफल साबित हो रहे हैं। एक जगह फाल्ट मिला भी तो मुलाजिम अब तक सही नहीं कर पाए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ितों में मेडिसिन वितरित किया था, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली है।
क्या कहते हैं मरीज
दूषित पेयजल से पिछले दो दिन से लूज मोशन और उल्टी की शिकायत थी। एक जून को हालत इतनी खराब हो गई की पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में दाखिल होना पड़ा।
राम स्वरूप, निवासी महेशपुर सेक्टर-21 पंचकूला।
पिछले पांच दिनों से महेशपुर में सीवरेज युक्त पेयजल की सप्लाई हो रही है। हुडा मुलाजिम अभी तक फाल्ट को ढूंढ नहीं पाए हैं। गटर में काफी निरोध भी मिले हैं। दूषित पानी पीने की वजह से पिछले तीन दिनों से दस्त से पीड़ित हूं।
विज्ञापन
करतार सिंह, महेशपुर सेक्टर-21 पंचकूला।
पिछले दो दिनों से बच्चे बीमार हैं। बच्चे को डायरिया की वजह से पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में दाखिल भी करवाना पड़ा था। दूषित पानी से अब उसके पिता भी बीमार हो गए हैं। उन्हें भी दस्त की शिकायत है। पंचकूला सेक्टर-21 की डिस्पेंसरी से वह मेडिसिन लेकर आए हैं।
- टिवंकल और लविश की मां, सेक्टर-21 महेशपुर पंचकूला।
पाइप लाइन में फाल्ट था। उसे सही करवा दिया गया है। गटर में काफी मात्र में निरोध और प्लास्टिक के लिफाफे मिले थे। अब लोगों को स्वच्छ पानी की सप्लाई दी जा रही है।
रामकुमार, जेई डिवीजन वन हुडा पंचकूला।