फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DHBVN Recruitment for 146 Posts of Junior System Engineer will be cancel

डीएचबीवीएन रद्द कराने जा रहा जूनियर सिस्टम इंजीनियर के 146 पदों की भर्ती

Thu, 16 Jul 2020 10:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
DHBVN Recruitment for 146 Posts of Junior System Engineer will be cancel
चंडीगढ़। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने जूनियर सिस्टम इंजीनियर के 146 पदों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द करवाने जा रहा है। निगम के निदेशक मंडल की 24 जून 2020 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। 7 जुलाई को निगम प्रबंधन ने कर्मचारी चयन आयोग को पत्र के जरिये भर्ती रद्द करने की सिफारिश कर दी है।
विज्ञापन

निगम के फैसले से परीक्षा परीक्षा और ज्वाइनिंग तजार कर रहे बेरोजगार युवाओं को भारी झटका लगा है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की मांग पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 5 जुलाई 2019 को विज्ञापन संख्या 11/2019 श्रेणी न.1 के तहत जूनियर सिस्टम इंजीनियर की 146 पोस्ट विज्ञापित की थीं। अनुमान के अनुसार बीस हजार से ज्यादा बेरोजगारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा का शेड्यूल जारी किया। उसके अनुसार 27 फरवरी 2020 को तीन शिफ्टों में लिखित परीक्षा ली गई।
विज्ञापन

24 जून को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक मंडल ने जूनियर सिस्टम इंजीनियर के विज्ञापित 146 रेगुलर पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द कराने और नियमित की बजाय आउटसोर्सिंग पर भर्ती करने का फैसला लिया है। सर्व कर्मचारी संघ ने इस पर नाराजगी जताई है। संघ शीघ्र ही मुख्यमंत्री व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पत्र लिखकर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित करने की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती रद्द करने की सिफारिश युवाओं से मजाक : लांबा
सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने भर्ती को रद्द करने की सिफारिश कर्मचारी चयन आयोग से करने को युवाओं के साथ मजाक बताया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा कराने के बाद भर्ती प्रक्रिया को रद्द करवाने का फैसला तर्कहीन है। संघ ने आयोग से डीएचबीवीएन की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के आग्रह को नामंजूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed