फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DGP office's siege today to demand the arrest of the accused

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीजीपी ऑफिस का घेराव आज

Thu, 18 Mar 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
DGP office's siege today to demand the arrest of the accused
पंचकूला। कांग्रेसी पार्षद और नेताओं पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसी वीरवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन के नेतृत्व में सेक्टर-6 स्थित डीजीपी ऑफिस का घेराव करेंगे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी घेराव को लेकर सुबह 10 बजे सेक्टर-6 में अस्पताल के पास एकत्रित होंगे। इसके बाद वह डीजीपी ऑफिस की ओर कूच करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि पार्षद पंकज वाल्मीकि, पार्षद पति डॉक्टर राम प्रसाद ने अपने क्षेत्र में आने वाली इंदिरा और राजीव कालोनी में नशे के कारोबार को पूरी तरह रोकने को लेकर मुहिम छेड़ी थी। दोनों नेता लगातार पुलिस को इस संबंध में शिकायत दे रहे थे। जिससे दोनों कालोनियों में नशे का कारोबार करने वाले तत्व काफी परेशानी थे। उन्होंने दोनों नेताओं को ऐसा न करने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन जब नेताओं ने कदम पीछे नहीं खींचे तो जानलेवा हमलाकर दिया। हमले में पार्षद पंकज वाल्मीकि गंभीर घायल हो गए थे, जबकि डॉक्टर राम प्रसाद और ओम शुक्ला को हल्की चोट लगी थी।
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अभी तक इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि कांग्रेसी नेता सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रही है। इसी मामले को लेकर कांग्रेसी वीरवार को डीजीपी ऑफिस का घेराव करेंगे। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि वह कालोनियों में नशे का कारोबार किसी भी हाल में नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed