फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DGP installed Kovishield, then police employees got excited

डीजीपी ने लगवाई कोविशील्ड तो पुलिस कर्मचारियों में आया जोश

Fri, 12 Feb 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
DGP installed Kovishield, then police employees got excited
पंचकूला। फ्रंटलाइन वर्करों की इंट्री के साथ ही कोविशील्ड वैक्सीन लगाने का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों की अपेक्षा फ्रंटलाइन वर्करों में कोविशील्ड वैक्सीन के प्रति ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है। नतीजा यह है कि 16 दिन में 4059 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविशील्ड लगाई गई है जबकि फ्रंटलाइन वर्करों की इंट्री के साथ ही सिर्फ चार दिन में 3467 कोविशील्ड वैक्सीन लगा दी गई है।
विज्ञापन

पंचकूला में फ्रंटलाइन वर्करों में पंचकूला के पुलिस कर्मचारी और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही राजस्व विभाग की टीम भी अब कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने के लिए तैयारी कर रही है। जिला पुलिस में डीजीपी के वैक्सीन लगवाने के बाद जोश आया तो चार दिन में ही टारगेट के नजदीक पहुंचने लगे। बताया जाता है कि करीब सात हजार फ्रंटलाइन वर्करों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जानी है।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन हेल्थ वर्कर
दिनांक लक्ष्य उपलब्धि
16 जनवरी 282 267
18 जनवरी 150 16
19 जनवरी 699 430
20 जनवरी 100 84
21 जनवरी 240 136
22 जनवरी 1178 491
25 जनवरी 1500 1133
27 जनवरी 500 271
28 जनवरी 190 94
29 जनवरी 1140 376
30 जनवरी 300 133
1 फरवरी 200 57
3 फरवरी 400 188
5 फरवरी 262 114
8 फरवरी 170 219
9 फरवरी 100 50
कुल 7411 4059
फ्रंटलाइन वर्कर
दिनांक लक्ष्य उपलब्धि
4 फरवरी 50 50
5 फरवरी 150 166
8 फरवरी 3330 2452
9 फरवरी 500 799
कुल 4030 3467
पंचकूला में फ्रंटलाइन वर्करों में कोविशील्ड वैक्सीन लगाने में काफी उत्साह सामने आया है। ऐसा नहीं है कि हेल्थ वर्कर आगे नहीं आ रहे हैं पर जो जोश फ्रंटलाइन वर्करों में दिखाई दे रहा है वह शानदार है। इससे लक्ष्य के जल्दी नजदीक पहुंच सकेंगे। - मीनू सासन, रोग प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला मेें कोरोना के फ्रंटलाइन वर्करों में कोविशील्ड वैक्सीनेशन शुरू किया गया तो इसमें उनमें काफी उत्साह देखने को मिला है। यही तेजी होगी तो हम लक्ष्य के नजदीक जल्द से जल्द पहुंच जाएंगे। हेल्थ वर्करों में भी यह तेजी आ रही है। - डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, जनरल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed