फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Devotees gathered on Guru Parab, bowed their heads in Gurudwaras, took blessings

Panchkula News: गुरु परब पर उमड़े श्रद्धालु, गुरुद्वारों में माथा टेका, लिया आशीर्वाद

Tue, 28 Nov 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered on Guru Parab, bowed their heads in Gurudwaras, took blessings
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। गुरु नानक देव जी की जयंती पर शहर के गुरुद्वारों में संगत उमड़ पड़ी। इस मौके पर गुरुघरों को विशेष रूप से सजाया गया था सेक्टर-15 शहीद बाबा अवधु सिंह गुरुद्वारा, सेक्टर-5 एमडीसी कोहनी साहिब गुरुद्वारा सहित शहर के विभिन्न गुरुद्वारों को फूलों और लाइटों से सजाया गया था। गुरुद्वारों में दिनभर माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के सभी गुरुद्वारों में श्री गुरु ग्रंथ साहब के अखंड पाठ का भोग डाला गया। रागी जत्थों ने शबद, गुरुवाणी और कीर्तन से संगतों को निहाल किया। इस दौरान सभी गुरुद्वारों में अटूट लंगर चला। शहर के सभी गुरुद्वारों की सजावट लोगों का आकर्षण का केंद्र रही।
गुरुद्वारा नाडा साहिब हेड ग्रंथि जगजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में तीन लाख के करीब श्रद्धालुओं ने माथा टेका। गुरुद्वारे में सुबह दो बजे से लेकर रात ग्यारह बजे तक गुरमुख समागम चला। सुबह ढाई बजे श्री अखंड साहिब का भोग डाला गया। सुबह से रात तक दीवान सजाए गए। इसके अलावा सेक्टर-15 शहीद बाबा अवधु सिंह गुरुद्वारे में श्रद्धालु सुबह चार बजे से माथा टेकने के लिए पहुंचने लगे। गुरुद्वारे में सुबह अखंड पाठ का भोग डाला गया और पूरे दिन दीवान सजाए गए। गुरुद्वारे में सुबह से लंगर शुरु हुआ जोकि रात तक चला।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए लंगर में चाय पकौड़े और फल-फ्रूट की व्यवस्था की गई। सेक्टर-5 एमडीसी कोहनी साहिब गुरुद्वारे में सुबह चार बजे से ही कीर्तन शुरू हो गए थे। सेक्टर-7 श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ, नगर-कीर्तन यात्रा, शबद-कीर्तन, लंगर समेत अन्य कई धार्मिक आयोजन किए गए। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कंवर पाल सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा साहिब में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत अखंड पाठ साहिब के भोग से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed