फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Devendra Yadav will soon come to Chandigarh and meet party leaders.

Panchkula News: जल्द चंडीगढ़ आकर पार्टी नेताओं से मिलेंगे देवेंद्र यादव

Mon, 25 Dec 2023 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Devendra Yadav will soon come to Chandigarh and meet party leaders.
चंडीगढ़। हरीश चौधरी के स्थान पर पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज बनाए गए देवेंद्र यादव जल्द ही चंडीगढ़ पहुंचकर पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को लामबंद करेंगे। रविवार को उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब में कांग्रेस के पास अनुभवी और सीनियर नेता हैं, जो पार्टी और प्रदेश की भलाई के लिए आपसी मनमुटाव को भुलाकर काम करते रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस हाईकमान ने देवेंद्र यादव को ऐसे समय में पंजाब ईकाई की कमान सौंपी है, जब आम आदमी पार्टी (आप) के साथ सीट-शेयरिंग को लेकर जारी मुहिम का कांग्रेस नेताओं द्वारा जोरदार विरोध किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर पार्टी के भीतर तलवारें खिंची हुई हैं। देवेंद्र यादव को इन परिस्थितियों में प्रदेश इकाई को हाईकमान के निर्देशों के अनुसरण के लिए तैयार करना होगा वहीं अंदरूनी जंग को भी शांत करना होगा।
विज्ञापन

सरसरी तौर पर पंजाब कांग्रेस इस समय 2022 के विधानसभा चुनाव वाले दिनों में ही दिखाई दे रही है जब अंदरूनी धड़ेबंदी चरम पर थी। अब लोकसभा चुनाव को कुछ ही महीने पहले देवेंद्र यादव को पार्टी में आम सहमति बनाते हुए चुनावों के लिए तैयार करना होगा। इधर, रविवार को नवजोत सिद्धू ने ट्वीट कर देवेंद्र यादव की प्रदेश प्रभारी के रूप में नियुक्ति का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट किया- देवेंद्र यादव साहब कांग्रेस के राजनीतिक मामलों के प्रभारी के रूप में ताजी हवा के झोंके के रूप में पंजाब आए... स्वागत है!!!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed