फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development work will be done in the colonies of Kalka from 11 crores

1 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का करवाया शुभारंभ

Sun, 22 May 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the colonies of Kalka from 11 crores
कालका। शहर में जन स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आती कॉलोनियों में कॉलोनी बरोडगेज, खेड़ा सीताराम, गुरबक्श कॉलोनी, वाल्मीकि बस्ती, हंडिया मोहल्ला, लोअर कुराडी मोहल्ला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी, काली माता मंदिर के पीछे की बस्ती इत्यादि के लिए लगभग आठ किलोमीटर लंबी नई सीवरेज लाइन और सात पंपिंग स्टेशन के निर्माण कार्यों का शुभारंभ शनिवार को कालका की पूर्व विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा की ओर से किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट भवनजीत सिंह, बाबा रामपाल सोढ़ी, महामंत्री किशोरी शर्मा, नेहा शर्मा, दीपकमल, सुनीता सिंह, हरविंदर कौर, रेखा बाली, शिवानी शर्मा, हेमंत शर्मा, चिराग, छेदी लाल, राकेश, रमेश, जगबीर ठाकुर, विपिन, राजकुमार मेहता, बिशन सिंह अन्य लोग मौजूद रहे। लोगों को संबोधित करते हुए लतिका शर्मा ने कहा कि क्षेत्र वासियों की काफी लंबे समय से यहां नई सीवरेज लाइन एवं पीने के पानी के लिए नए ट्यूबवेल लगवाने की मांग थी। इसको उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने रखा था और उन्हीं के सहयोग से शनिवार को इन सभी कामों की विधिवत रूप से शुरुआत बरोडगेज कॉलोनी से की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर चलते हैं। कालका क्षेत्र से विपक्ष का विधायक होने के बावजूद भी क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कभी भी फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाती और सबको एक बराबर फंड मिलता हैं।
विज्ञापन

वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ विनोद कुमार ने बताया कि आठ करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से करीब आठ किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन, सात पंपिंग स्टेशनों का निर्माण और दो करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से तीन ट्यूबवेल, पीने की पाइप लाइन और खेड़ा सीताराम में दो लाख लीटर पानी के स्टोरेज टैंक का निर्माण किया जाएगा। ये सभी कार्य लगभग एक वर्ष में पूरे हो जाएंगे और इसके साथ-साथ प्रीत कॉलोनी के निवासियों की मांग को भी पूरा करते हुए 14 लाख रुपये से बनने वाली मुख्य गली का भी शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed