{"_id":"5d4486748ebc3e6cfc5d876e","slug":"development-pkl-office-news-pkl346218655","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने पांच साल में किए दो सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने पांच साल में किए दो सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य
विज्ञापन
सेक्टर 6 हुड्डा फील्ड हॉस्टल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम को लिखे लेटर दिखाते हुए विधायक ज्
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के विकास पर 5 साल में दो सौ करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में 1 से 30 अगस्त तक चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत वीरवार को सकेतड़ी से की गई। प्रतिदिन तीन से आठ स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होगा। यह जानकारी स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने दी। वह सेक्टर-6 स्थित फील्ड होस्टल में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में टेंट या अन्य किसी औपचारिकता की बजाए साधारण तरीके से लोगों के बीच बैठकर बातचीत की जाएगी। सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों का ब्यौरा भी दिया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर भाजपा के 100 नए सदस्य बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
उन्होंने पंचकूला जिले में किए गए विकास कार्यों की जानकारी पर आधारित फोल्डर भी जारी किया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री 18 अगस्त को कालका विधानसभा क्षेत्र से जन आशीर्वाद यात्रा आरंभ करेंगे। क्षेत्र के युवाओं की मांग पर उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय में हरियाणा के विद्यार्थियों की सीटें निर्धारित करने की मांग उठाई है। इसके लिए विश्वविद्यालय के उप कुलपति से मांग करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री से भी अनुरोध किया गया है।