फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development: CM will launch the construction work of RUB between Sector-12A and 20

विकास : सेक्टर-12ए और 20 के बीच आरयूबी के निर्माणकार्य का शुभारंभ करेंगे सीएम

Fri, 08 Apr 2022 12:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Development: CM will launch the construction work of RUB between Sector-12A and 20
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार 10 अप्रैल को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जन विकास रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र की जनता को करीब 326 करोड़ की सौगात देंगे। सेक्टर-12ए और 20 के बीच बनने वाले आरयूबी के निर्माण की भी इस दिन शुरूआत की जाएगी। जन विकास रैली के संयोजक विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला के स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के अंदर इस प्रकार की जन विकास रैलियों का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि कोविड काल में जब अपने भी पराए हो गए थे। अपने भी अपनों से कतराने लगे थे ऐसे समय में जनसंपर्क और किसी प्रकार की रैलियों का आयोजन करना असंभव हो गया था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए कुछ नए विकास कार्य और मांगें भी हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री वीरेंद्र राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता के साथ जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीएम इनका करेंगे उद्घाटन
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि टपरिया गांव कालका में 8.08 करोड़ का आईटी पार्क, सेक्टर-22 में 7.02 करोड़ रुपये से बनाए गए 66 केवी सब स्टेशन, पंचकूला नगर निगम की तरफ से बनाए गए शहर में 47 बस क्यू शेल्टर, पिंजौर में बनाई गई सेब मंडी, पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया में 22.51 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए गए हरियाणा रोडवेज के डिपो कम वर्कशॉप, सेक्टर -23 में हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के कर्मचारियों के लिए 32 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए मकानों, नौ गांवों में 48 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला नगर निगम की तरफ से शुरू डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन और इसकी प्रोसेसिंग का काम भी इस दिन शुरू होगा। निगम साल में 32 करोड़ रुपये इस प्रोजेक्ट पर खर्च करेगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-1 में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले हैबिटेट सेंटर के नींव का पत्थर रखा जाएगा। सेक्टर-12ए और 20 के बीच बनने वाले आरयूबी के निर्माण की भी इस दिन शुरूआत की जाएगी। सुखदर्शनपुर गोशाला में बनने वाले गोधन रिसर्च सेंटर का नींव का पत्थर रखा जाएगा। पंचकूला से मोरनी के लिए चार सड़कों का नींव पत्थर भी इस दिन रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि विकास रैली में 10 दिन से जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, राष्ट्रीय महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, हरियाणा सरकार के पूर्व टेक्निकल सलाहकार विशाल सेठ, अन्य प्रमुख कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली के संदर्भ में पूरे जिले में जाकर कार्यकर्ताओं ने लोगों से जनसंपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed